
Ayodhya में दिवाली को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इस बार अयोध्या नगरी 25 लाख दीपों से जगमगाने वाली है। अयोध्या में दिए बनाने वाले कुम्हार दिवाली को लेकर दिए बनाने शुरू कर दिए हैं। अयोध्या में दिए को चाक पर बनाकर उसे सुखाया जा रहा है।
अयोध्या विधानसभा के बीजेपी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि आने वाले त्योहार दुर्गापूजा, रामलीला और उसके बाद दीपावली तक अयोध्या जनपद सुंदर और स्वच्छ बने इसके लिए हम काम कर रहे हैं। दीपत्सव लगातार अपनी ऊंचाइयों को बढ़ाता जा रहा है। इस बार 25 लाख दीप प्रज्वलित होंगे। ये देश और दुनिया के लिए अलौकिक क्षण होगा। पीएम मोदी और सीएम योगी लगातार आयोध्या को वैश्विक नगरी बनाने के संकल्प में जुटे हुए हैं। दीपोत्सव इसमें मील का पत्थर साबित होगा।
अयोध्या के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि इस बार अयोध्या में 25 लाख दीपक जलाकर रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगे। सरयू महाआरती का आयोजन भो होगा। सारे परंपरागत कार्यक्रम होंगे। हमारा मुख्य उद्देश्य 25 लाख से ज्यादा दिए जलाकर रिकॉर्ड बनाने का है। स्थानीय कुम्हारों से दीपक खरीदेंगे। जो कुम्हार धीरे-धीरे दिए बनाना छोड़ दिए थे वो अब फिर से काम मे जुट गए हैं। परंपरा के अनुसार हम क्षेत्रीय कुम्हारों से दिए खरीदेंगे।
Updated on:
24 Sept 2024 05:31 pm
Published on:
24 Sept 2024 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
