2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान श्री राम के राज्याभिषेक कर संतों ने राम मंदिर निर्माण की जलाई गई अलख

अयोध्या से निकली राम राज्य रथ यात्रा 14 मां के बाद पहुंची वापस तो संतों ने किया श्री राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक

less than 1 minute read
Google source verification
ayodhya

भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के माध्यम से राम मंदिर निर्माण की जलाई गई अलख

अयोध्या : आज रामलला अपने भव्य मंदिर में हो या ना हो लेकिन भगवान राम के चरित्र को लेकर आए दिन कोई न कोई कार्यक्रम होते रहते हैं और इन कार्यक्रमों के जरिए राम मंदिर निर्माण की अलख भी जगाई जाती है।आज भी यही हुआ। रामेश्वर से चलकर अयोध्या पहुंची रामराज्य रथ यात्रा कार्यक्रम के तहत प्रतीकात्मक रूप से दक्षिण भारत से आए धर्माचार्यो ने तमिल भाषा में वैदिक मंत्रोच्चारण कर विधि अनुसार इस यात्रा में आए संतों अयोध्या के प्रमुख संतों के द्वारा भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया गया। जिस तरह से भगवान राम 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे और उनका राज्याभिषेक हुआ था उसी तरह से 14 माह बाद लौटी रथयात्रा के बाद प्रतीकात्मक रूप से भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया गया और इस राज्याभिषेक कार्यक्रम से राम मंदिर निर्माण की अलख भी जगाई गई। वहीं इस कार्यक्रम के संबंध होने के बाद राम मंदिर निर्माण का भी संकल्प दोहराया गया ।साथ ही देश में राम राज्य की स्थापना की परिवेश को बनाने व हिन्दुस्तान विश्व गुरु के पटल पर स्थापित होने को लेकर सभी संतो ने हुंकार भरी। वाइस मौके पर मौजूद अयोध्या के संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैया दास दें कहा कि आज अयोध्या में हुए इस राज्याभिषेक से अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग साफ होगा और देश को एक सफल नेतृत्व मिले जिससे जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण हो।