24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्‍या में हत्या का राज फाश, प्रेमिका को खेत में दफनाकर जमीन समतल कर दिया

- नवागत थाना प्रभारी विवेक सिंह की छानबीन से हत्या पर से हटा परदा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 Aug 2021, 7:20 PM IST

murder3.jpg

demo pic

अयोध्या. अपराध की इस सनसनीखेज घटना को जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। पिछले दस माह से एक लापता युवती की दर दर तलाश हो रही है। और जब उसका पता चला तो लोग हैरान रह गए। युवती, विवाहित प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी और इस पर प्रेमी ने उसकी हत्या कर शव को खेत में दफना दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए खेत को जोतकर समतल कर दिया ताकि किसी को शव दफन होने का पता न चल सके। पुलिस ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए थे और युवती को गुमशुदा मान लिया था। पर नवागत थाना प्रभारी विवेक सिंह की छानबीन से हत्या पर से परदा हटा। और सच्चाई सामने आ गई।

उज्ज्वला योजना 2.0 : पीएम मोदी का ऐलान गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं

आरोपी हिरासत में :- एसएसपी शैलेश पांडेय ने सोमवार को बताया कि, पटरंगा के बकौली गांव निवासी युवती नजमा नौ माह पहले 15 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद उसका पता न चलने पर दूसरे दिन 16 अक्टूबर को स्वजनों ने युवती के गुमशुदा होने की सूचना दर्ज कराई। गुमशुदगी मान पुलिस इस मामले में छानबीन करती रही, पर युवती का पता नहीं चला। पीड़ित पक्ष बेटी के न मिलने पर नवागत थाना विवेक सिंह से मिले। और उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। छानबीन में संदेह के आधार पर गांव के ही वेदप्रकाश वर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

साजिश रची :- एसएसपी ने बताया कि, वेदप्रकाश का युवती से प्रेम संबंध था। युवती लगातार वेदप्रकाश पर शादी का दबाव बना रही थी। वेदप्रकाश पहले से ही शादीशुदा था। इस पर वेद ने युवती को रास्ते हटाने की साजिश रची। उसे बहाने से ट्यूबवेल पर बुलाया। रास्ते में ही वेदप्रकाश ने युवती का गला दबाकर हत्या कर दी। फिर अपने साथी सीताराम के सहयोग से उसे खेत में दफन कर दिया। और भूमि की जोताई कर दी।

पुलिस टीम को दस हजार रुपए इनाम :- अभियुक्तों की निशानदेही पर सीताराम के खेत में खोदाई कर शव बाहर निकाला गया। शव कंकाल में बदल चुका था। कंकाल पर मिले कपड़ों से युवती के स्वजनों ने शिनाख्त की। वेदप्रकाश और सीताराम दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस वारदात का राजफाश करने के लिए पटरंगा पुलिस को दस हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग