
Ayodhya Police : सड़कछाप मजनुओं पर नकेल कसने के लिए अयोध्या पुलिस ने लांच की शक्ति परी
अयोध्या : शहर में वूमेन पावर लाइन 1090 को और मजबूत करने के लिए महिला चीता शक्ति परी की आज लांचिंग हुई।महिला थाने में एएसपी निपुण अग्रवाल व स्थानीय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने शक्ति परियों को हरी झंडी दिखाई। ये शक्ति परियां मनचलों को सबक सिखाने के लिए शहर में फर्राटा भरेगी।एंटी रोमियो व महिला संबंधी अपराधों की सूचना पर दोनों शक्ति परियां तुरंत मौके पर मौजूद होगी। इसके अलावा सामान्य रूप से भी ये शहर में पेट्रोलिंग करती दिखाई पड़ेगी।
ये भी पढ़ें - Big Breaking : इस बार दीपोत्सव में सिर्फ सरयू तट ही नहीं पूरी अयोध्या में जगह जगह होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम बेहद भव्य होगा आयोजन
महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने अब पुरुष चीता की तरह महिला चीता भी तैनात किया है। स्कूल व कॉलेज खुलने और बंद होने के समय यह शक्ति परियां आसपास मनचलों पर नजर रखेगी। दो चीता बाइक पर 4 महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगी। लांचिंग के मौके पर एसपी सिटी विजय पाल सिंह व सीओ सिटी अरविंद चौरसिया भी मौजूद रहे।
Published on:
21 Sept 2019 07:02 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
