
पिकनिक स्पॉट बनी राम की पैड़ी
अयोध्या में राम नगरी अयोध्या के सरयू पर स्थित बने राम की पैड़ी पर पहली बार अदभुत नजारा दिखाई दे रहा है।
चिलचिलाती गर्मी में सहारा बनी राम की पैड़ी
इस चिचिलाती गर्मी से बचने के लिए लोगो का सहारा बनी हुई है। इसके लिए सुबह होते ही अयोध्या सहित आसपास के जनपद से भी बड़ी संख्या लोग राम की पैड़ी में दिन बिता रहे हैं।
भीषण गर्मी से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त
यूपी सहित अयोध्या जनपद में चिलचिलाती गर्मी का कहर बरपा रही है। गर्मी के कारण लोगो का जीवन भी अस्तव्यस्त है।
38 डिग्री तक पहुंच गया तापमान
मौसम विभाग के जानकारी मुताबिक आज भी तापमान 38 डिग्री तक रहा है। तो वहीं तेज हवाएं व लू से लोगो का घर से निकलना भी दूभर हो गए हैं।
घण्टों राम की पैड़ी में बिता रहे दिन
इस गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं राम की पैड़ी को सहारा बनाया है। जहाँ सरयू के इस जल धारा में स्नान कर रहे। वहीं लंबा समय बिताने के लिए तरह तरह के उपाय कर रहे हैं।
पिकनिक स्पॉट बनी राम की पैड़ी
राम की पैड़ी में बने झरने में बैठना, कूद कूद कर स्नान करना व लोगो के साथ खेलने जैसा कार्य कर रहे हैं। और इस दौरान युवाओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे है।
अगल बगल के जनपदों से भी आ रहे युवा
बस्ती जनपद से आये युवा राजेश तिवारी ने बताया कि आज हम लोग अपने दोस्तों के साथ अयोध्या आये हैं। जहां राम की पैड़ी में स्नान कर रहे हैं। क्यों बहुत तेज गर्मी हो रही है।
इससे बचने के लिए स्नान कर रहे हैं। वहीं बताया कि आज सुबह ही हम लोग आए थे । लगभग 5 घण्टे हो गए हैं अब अपने घर जा रहे हैं।
पहली बार राम दिख रहा ऐसा माहौल
वहीं उनके साथ दीपक ने बताया कि यहां पर बहुत से लोग स्नान करने के लिए आते हैं आज हम लोग भी आये हुए हैं। अयोध्या के राहुल यादव ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है हम लोग राम की पैड़ी में खुलकर नहा रहे हैं।
Published on:
15 Apr 2023 08:07 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
