
अयोध्या में शनिवार से शुरू हो जाएगा राम मंदिर निर्माण
अयोध्या. बुधवार पांच अगस्त को अयोध्या में पीएम मोदी ने भूमि पूजन और शिलान्यास को पूरा कर राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है। पीएम मोदी के अयोध्या आने की सूचना के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था और समारोह की वजह से राम जन्मभूमि निर्माण स्थल पर चल रहे काम को बंद कर दिया गया था। पर गुरुवार से अब यह बंद काम शुरू होने जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और एलएनटी कंपनी के अधिकारी आज सुबह राम जन्मभूमि स्थल पहुंचे।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आज जल्द से जल्द पांडाल हटाकर साफ सफाई के आदेश दिए हैं। जिससे निर्माण काम में तेजी आ सके। बताया जा रहा है कि आज और कल सफाई अभियान चल सकता है। इसके बाद मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होगा।
मॉनसून में बुनियाद का काम मुश्किल :- ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने कहाकि, मंदिर निर्माण के लिए साफ-सफाई और बुनियाद का काम शुरू होने वाला है, जो लोग इस काम से वाकिफ हैं, उनका मानना है कि मॉनसून में बुनियाद का काम शुरू होना मुश्किल है। बारिश की वजह से यह काम और धीमा पड़ सकता है। मंदिर के प्लिंथ और ग्राउंड फ्लोर के काम में 18 महीने तक लग सकते हैं।
मंदिर निर्माण में लगेंगे करीब चार साल :- राम मंदिर निर्माण में वैसे तो करीब चार साल लग जाएंगे। पर तैयारियों को अगर देख तो कहा जा रहा है कि, ग्राउंड फ्लोर से ऊपर की दो मंजिल बनने में करीब 18 महीने का समय लग सकता है। अगले छह माह मंदिर के अंतिम कार्यों में लगेंगे। इसमें 161 फीट के शिखर का काम शामिल है। मंदिर में 5 गुंबद के निर्माण किए जा सकते हैं जिसमें ज्यादा से ज्यादा वक्त लगेगा।
चंदे से 2 करोड़ रुपए जुटाए :- बताया जा रहा है कि राम जन्मभूमि मंदिर का नया डिजाइन फाइनल हो गया है, अयोध्या विकास प्राधिकरण को क्लीयरेंस के लिए सौंपा जा रहा है। मंदिर निर्माण कमेटी के पास चंदे से 2 करोड़ रुपए जुटा लिए गए हैं, इस चंदें से सभी तरह के क्लीयरेंस शुल्क चुकाया जाएगा।
Published on:
06 Aug 2020 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
