25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या राम मंदिर में पुजारी के लिए 200 अभ्यर्थियों का होगा इंटरव्यू, जानें क्या पूछे जाएंगे सवाल

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में पुजारी के लिए तीन 3 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन ‌किया था। इंटरव्यू के लिए 200 लोगों को बुलाया गया है। आइए आपको पूरी प्रक्रिया के बारे में बताते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
ram_mandir.jpg

श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने सोमवार को मीडिया को बताया कि ट्रस्ट के पास 3 हजार आवेदन आए हैं, जिसमें से 2 सौ अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। तीन सदस्यीय पैनल का गठन हुआ है, जो इंटरव्यू कर रहा है। अयोध्या में विश्व ‌हिन्दू परिषद केक मुख्यालय कारसेवक पुरम में इंटरव्यू चल रहा है। पैनल में वृंदावन के हिंदू उपदेशक जयकांत मिश्रा और अयोध्या के दो महंत मिथिलेश नंदिनी शरण और सत्यनारायण दास शामिल हैं।

गोविंद गिरि ने बताया कि 20 पुजारियों का सेलेक्‍शन होगा। चयनित पुजारियों को 6 महीने की ट्रेनिंग होगी। इसके बाद पुजारी के रूप में उनकी नियुक्ति होगी। राम जन्म भूमि में ‌अलग अलग पदों पर तैनात किया जाएगा। ट्रेनिंग में हिस्‍सा लेने वाले गैर चयनित उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

ये सवाल पूछे जाएंगे
गोविंद गिरि के अनुसार इंटरव्यू में संध्या वंदन क्या है, इसकी विधि क्या है? पूजा में मंत्र क्या है? भगवान राम की पूजा के लिए कौन-कौन से ‘मंत्र’ हैं। ‘कर्म कांड’ क्या हैं? इससे संबंधित सवाल पूछे जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि सेलेक्‍शन के बाद सभी लोगों की अयोध्या के कारसेवक पुरम में 6 महीने के ट्रेनिंग होगी, जो उच्‍च कोटि के संतों द्वारा तैयार किए गए धार्मिक पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। ट्रेनिंग में फ्री में रहना और खाना मिलेगा। मानदेय के रूप में दो हजार रुपए दिए जांएगे।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग