16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या पुलिस का नया प्रयोग, क्रिमिनल्स की खूबसूरत तस्वीर और कारनामों का ब्यौरा अब उनके गांव में होगा चस्पा

क्रिमिनल्स को होगी आत्मग्लानि और शरीफों को मिलेगी आंतरिक खुशी

less than 1 minute read
Google source verification
अयोध्या पुलिस का नया प्रयोग, क्रिमिनल्स की खूबसूरत तस्वीर और कारनामों का ब्यौरा अब उनके गांव में होगा चस्पा

अयोध्या पुलिस का नया प्रयोग, क्रिमिनल्स की खूबसूरत तस्वीर और कारनामों का ब्यौरा अब उनके गांव में होगा चस्पा

अयोध्या. राम मंदिर की वजह से अयोध्या की पूरे विश्व में चर्चा हो रही है। केंद्र सरकार और यूपी सरकार अयोध्या का कायाकल्प करने में जुटे हुए हैं। कहा जा रहा है कि वर्ष 2022 तक हो सकता है कि रामलला की अयोध्या एक नई अयोध्या में बदल जाए। अब अगर रामराज की बात की जाए तो अयोध्या में अपराधियों को सुधारने के लिए उनकी अन्तरात्मा को झंझोरने की तैयारी की जा रही है। अब अयोध्या के टॉप टेन अपराधियों का ब्यौरा थानों के साथ-साथ उनके गांवों में भी चस्पा किया जाएगा, उनकी एक खूबसूरत फोटो होगी और उनके किए अपराध का एक एक ब्यौरा दर्ज होगा। ऐसा माना जा रहा है कि यह नया तरीका कुछ कारगर होगा, उनके परिजन जो इस वक्त सिर उठाकर चलते हैं, गांव में लगी उस तस्वीर और ब्यौरे को देखकर संभवता उनका मन आत्मग्लानि से भर जाए। और हो सकता है कुछ फर्क उस क्रिमिनल पर भी पड़े। जिसके बाद वह अपराध करने से पहले वह दस बार सोचे की वह अपराध करे कि नहीं।

अयोध्या में कम्युनिटी पुलिसिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अयोध्या के एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि, अयोध्या में गुंडे-माफियाओं, चोर-उचक्कों की तस्वीरें और उनका ब्यौरा अब थानों के साथ-साथ उनके गांवों में भी चस्पा होगा। उन्होंने कहा, अपराधियों की अंतरात्मा को झकझोरने के लिए जिले के टॉप टेन हिस्ट्रीशीटरों का पूरा ब्यौरा फोटो के साथ उनके गांव, मोहल्लों और घरों में भी चस्पा कराया जाएगा। जिससे उन्हें आत्मग्लानि हो और शरीफ लोगों को आंतरिक खुशी मिले। अयोध्या के पुराने एसएसपी आशीष तिवारी के बारे में पूछने पर एसएसपी दीपक कुमार ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, हम थोड़े पुराने ख्यालात के पुलिस अधिकारी हैं, हम इतने अच्छे नहीं, वह बहुत अच्छे टेक्नोसेवी थे।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग