12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में बसपा महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा- ब्राह्मण और दलित एक साथ मिल गए, तो बसपा की सरकार बननी है तय

बसपा ने 'प्रबुद्ध वर्ग संवाद सुरक्षा सम्मान विचार गोष्ठी' का किया आगाज.

2 min read
Google source verification
Satish Chandra Mishra

Satish Chandra Mishra

अयोध्या. बहजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) का राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) ने ब्राह्मण समुदाय को साधने के लिए शुक्रवार को अयोध्या से 'प्रबुद्ध वर्ग संवाद सुरक्षा सम्मान विचार गोष्ठी' की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2022 चुनाव के लिए बसपा का केवल जनता से गठबंधन है। साथ ही कहा कि यदि 13 फीसदी ब्राह्मण (UP Brahmins) और 23 दलित (UP Dalit) एक साथ मिल गए, तो 2022 में बसपा की सरकार बननी तय है। बसपा का यह सम्मेलन 29 जुलाई तक प्रदेश के छह जिलों में चलेगा। प्रथम दिन मिश्रा ने अयोध्या पहुंच रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। साथ ही सरयू नदी में सवा कुंटल दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कई संतों से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद अयोध्या के तारा जी रिजॉर्ट में ब्राह्मण सम्मेलन का आगाज किया।

ये भी पढ़ें- श्री राम के धाम से बसपा का ऐलान बिना गठबंधन के 2022 में लड़ेगी चुनाव

भगवान श्रीराम सबके हैं-
बसपा महासचिव कहा कि हम लोग धर्म की राजनीति नहीं करते। जो लोग धर्म की राजनीति करते हैं उनकी सोच होती है कि किस तरह का कार्यक्रम करेंगे। हम लोग ब्राह्मण समाज से हैं और सारे भगवानों में आस्था रखते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सोचती है कि भगवान श्रीराम सिर्फ उनके हैं। बल्कि भगवान श्रीराम सबके हैं और जितने उनके हैं उससे ज्यादा हम लोगों के हैं।

इस बार बसपा ब्राह्मण के साथ सरकार बनाने जा रही है-
2022 चुनाव में गठबंधन को लेकर सतीश मिश्रा ने कहा कि बसपा अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी का गठबंधन सिर्फ जनता के साथ होगा। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में ब्राह्मण समाज उपेक्षित है और उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। इस बार सभी मन बना चुके हैं। इस बार बसपा ब्राह्मण के साथ सरकार बनाने जा रही है।

ये भी पढ़ें- बसपा का बड़ा फैसला, लड़ेगी गैंगस्टर विकास दुबे की बहू खुशी का केस

खुशी दुबे की करेंगे मदद-
गैंगस्टर विकास दुबे की बहू खुशी दुबे के मामले में बसपा महासचिव ने मामले को लेकर कहा कि खुशी दुबे की मदद के लिए पार्टी हर प्रकार के तैयार है। वह केवल 16 साल की है। शादी के बाद उसे अपने घर आए हुए एक दिन ही हुआ था, कि हत्या और उच्च धाराएं लगाकर उसे जेल भेज दिया गया। उसके लिए जो भी हमारी कानूनी ताकत है व उसका परिवार हम से जो भी मदद की उम्मीद करेगा हम सभी उसके साथ हैं। जितना कहेंगे उससे ज्यादा बढ़कर मदद करेंगे।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग