
CM Pushkar Singh Dhami in Ayodhya
CM Pushkar Singh Dhami in Ayodhya: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यानी 20 फरवरी को कैबिनेट के सदस्यों के साथ अयोध्या पहुंचे। इस दौराब उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर CM पुष्कर सिंह धामी समेत दूसरे मंत्रियों का जिला प्रशासन के अधिकारी और भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
अयोध्या पहुंचे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि रामलला अपने स्थान पर फिर से 500 सालों के बाद विराज रहे हैं। आज हम रामलला के दर्शन के लिए आए हैं। प्रभु सभी पर कृपया करें। हम यही कामना करते हैं कि प्रदेश और देश का विकास हो।”
यह भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद MLC पद से दिया इस्तीफा
एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, जिलाधिकारी नीतीश कुमार और एसएसपी राजकरण नय्यर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुके भेंट किया। इसके बाद अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारियों ने अगवानी की।
Published on:
20 Feb 2024 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
