
सरयू किनारे हेरिटेज वॉक, शुरू हुआ अयोध्या में भगवान श्री राम का राज्याभिषेक कार्यक्रम
अयोध्या. इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और 18 अक्टूबर का वह दिन आ गया जब पलक पावडे बिछा कर अयोध्यावासी अपने आराध्य अपने राजा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का स्वागत करेंगे। श्री राम राज्याभिषेक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम का राजतिलक करेंगे। कार्यक्रमों की लंबी श्रृंखला की पहली कड़ी में धार्मिक नगरी अयोध्या के किनारे बहने वाली पुण्य सलिला सरयू नदी के तट के किनारे बने अयोध्या के पौराणिक मंदिरों में दर्शन और उनके ऐतिहासिक महत्व को जानने के लिए पूर्व प्रायोजित हेरिटेज वॉक के जरिए अयोध्या की पौराणिकता पर बुद्धिजीवियों और अयोध्या के संतों ने प्रकाश डाला।
अयोध्या में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने आयोजित किया है बड़ा कार्यक्रम
बुधवार की सुबह 7:00 बजे पर्यटन सचिव अवनीश अवस्थी के साथ डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित अयोध्या नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता महंत गिरीश पति त्रिपाठी सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं कार्यकर्ताओं अयोध्या के प्रमुख संतों ने सरयू घाट के किनारे झुनकी घाट पर बने प्राचीन कंचन भवन मंदिर से पैदल घाट की सीढ़ियों से चलते हुए हेरिटेज वाक शुरू किया। जिसके बाद पौराणिक मंदिर सियाराम किला में सबसे पहले पहुंचकर वरिष्ठजनों ने इस प्राचीन मंदिर की ऐतिहासिकता और महत्व पर चर्चा की। जिसके बाद हेरिटेज वॉक में शामिल सभी वरिष्ठजन अगली कड़ी में झुनकी घाट सद्गुरु सदन गोलाघाट लक्ष्मण किला होते हुए सहस्त्रधारा घाट पर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान श्री लक्ष्मण शेषावतार मंदिर का भी दर्शन किया। इसके बाद सभी अधिकारी और अयोध्या के वरिष्ठ नागरिक संत महात्मा राम की पैड़ी स्थित सरयू मंदिर पहुंचे और सरयू मंदिर के पुजारी नेत्रजा प्रसाद मिश्र से इस मंदिर की ऐतिहासिकता पौराणिकता पर चर्चा की।हेरिटेज वॉक कार्यक्रम का समापन प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर पर हुआ जहां पर महाराजा उसके द्वारा स्थापित इस प्राचीन मंदिर की भव्यता और सुंदरता पर सभी वरिष्ठ जनों ने चर्चा की।आपको बता दें इस पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटन के नजरिए से अयोध्या का विकास करना है जिससे देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु अयोध्या की महत्ता को बहुत करीब से जान सके।
आज अयोध्या में होंगे मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल, करेंगे भगवान राम का राजतिलक
आपको बता दें कि भगवान श्री राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा तय किए गए कार्यक्रम में दोपहर 2 बजे से भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसके बाद शाम 4 बजे अयोध्या के राम कथा पार्क में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार का पूरा मंत्रिमंडल भगवान श्री राम के राजतिलक कार्यक्रम में शामिल होगा। जिसके बाद देर शाम अयोध्या केसरी उत्तर के किनारे एक भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम और लेजर लाइट के जरिए रामलीला का प्रदर्शन किया जाएगा।
Published on:
18 Oct 2017 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
