1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान श्रीराम और सीता को सोने का मुकुट, कुंडल-हार पहनायेंगे सीएम योगी, जानें खासियत

CM Yogi Ayodhya Visit: 24 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या आऐंगे। वे इस अवसर पर मंदिर के गर्भगृह में विराजमान भगवान श्रीराम और सीता को सोने का मुकुट, कुंडल और हार पहनाऐंगे। ये है इन आभूषणों की खासियत।

2 min read
Google source verification
cm_yogi_ayodhya_visit

रामनगरी के बड़ा भक्त माल मंदिर के साकेतवासी आचार्य रामशरण दास की पुण्यतिथि में 24 नवंबर को शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या आऐंगे। वे इस अवसर पर मंदिर के गर्भगृह में विराजमान भगवान श्रीराम और सीता को सोने का मुकुट,छत्र,कुंडल और हार आदि अपने हाथों से पहनाऐंगे।


कोटा के कारिगारिन ने तैयार किया है ये ख़ास आभूषण
बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर स्वामी महंत अवधेश कुमार दास ने जानकारी दी कि कोटा के विशेष कारीगरों ने इन आभूषणों को बनाया गया है. इसे बनाने के लिए 7 कारीगरों ने 15 दिनों का समय लिया। इस आभूषणों के निर्माण में चांदी के साथ एक किलो से ज्यादा सोना लगा है।

उन्होंने कहा कि हमारा इस संसार में कुछ भी नहीं है। सब कुछ उस परमात्मा का दिया हुआ ही है। ये सब तो उन्हीं का दिया हुआ ही उन्हें समर्पित कर रहे हैं। यह जो हमारा संकल्प और प्रयास है। उसके पीछे भी भगवान सीताराम की ही शक्ति है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभार
बड़ा स्थान जानकी घाट रसिक पीठाधीश्वर महंत जनमेजय शरण महाराज ने कहा कि बड़ा भक्तमाल तपस्या की दृष्टि से अयोध्या का परम वैभवशाली आश्रम है। यहां निरंतर भगवान और उनके भक्तों के साथ गो सेवा का प्रकल्प समृद्ध रहा है। सीएम योगी आदित्ययनाथ महाराज का अयोध्या और आश्रम के वयोवृद्ध महंत से गहरा लगाव है। वे अयोध्या आने पर उनका हाल लेने जरूर आश्रम आते हैं। यह सीएम का संतों के प्रति लगाव है। उनकी इस कृपा के लिए हम अयोध्या के संत उनके आभारी हैं।


बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश कुमार दास ने बताया कि भगवान के सोने का मुकुट और कुंडल आदि को मंदिर से जुड़े भक्तों के सहयोग से तैयार कराया गया है। इसके लिए उनके हाथ में पड़ी सोने की अगूंठी देख कर विचार आया। विचार यह हुआ कि शरीर शांत होने पर यह अंगूठी निकाल कर लोग ले लेंगे। हाथ से नहीं निकलेगा तो काट कर निकाल लेंगे।उन्होंने बताया कि शरीर की नश्वरता का आत्म बोध होने के बाद से यह संकल्प था जो कि भक्तों के सहयोग से पूरा होने जा रहा है।


राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी संत और बड़ा भक्तमाल के बड़े महंत कौशल किशोर दास की इच्छा पर सीएम योगी आदित्यनाथ 24 नंवबर के कार्यक्रम में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक घंटे का समय देंगे।

Story Loader