
भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार देर शाम अयोध्या पहुंची। यात्रा नगर के बाहर से ही आगे की ओर चली गई। इन्होंने अयोध्या में 25 किलोमीटर की यात्रा पूरी की, लेकिन 5 किलोमीटर का रूट बदल दिया। यात्रा अयोध्या शहर में नहीं गई।
अयोध्या में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे से नाका क्षेत्र में यात्रा पहुंची। इसके बाद देवकाली के रास्ते से दोबारा हाईवे पर वापस कर दिया। यात्रा बस्ती की तरफ चली गई।
कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी भारत जोडो यात्रा को लेकर अयोध्या पहुंचे। बीकापुर में भारत जोड़ यात्रा का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
सड़क पर चल रहा था काम
कांग्रेस के सदस्यों ने बताया, "यात्रा नाका के रास्ते से चौक और अयोध्या के मुख्य मार्ग होते हुए बस्ती के लिए जानी थी। सड़क की चौड़ीकरण का काम चल रहा था। जिसकी वजह से रूट बदल दिया गया।"
अयोध्या में 25 किलोमीटर की यात्रा की
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने बीकापुर में पत्रकारों से कहा था कि अयोध्या जनपद में लगभग 25 किमी की यात्रा करेंगे। लोगों को जागरूक करेंगे। देश बड़ी मेहनत से आजाद हुआ था। बहुत कुर्बानियों के बाद यह आजादी मिली है।
उन्होंने कहा, "सरकार देश को टुकड़ों में बेचने का काम कर रही है। इसे रोकना होगा।"
"चाचा-भतीजे अलग होते हैं और एक भी होते हैं"
वहीं अखिलेश यादव शिवपाल यादव के मिलन पर बृजलाल खाबरी ने कहा, "चाचा-भतीजे, भाई-भाई और बाप-बेटे अलग भी होते हैं। एक भी होते हैं। यह एक सामाजिक प्रक्रिया है।"
"निकाय चुनाव में भी कांग्रेस करेगी सामना"
उन्होंने कहा, "निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार है। प्रदेश में भाजपा के सामने विपक्ष के रूप में केवल कांग्रेस है। कांग्रेस ने यह तय किया है आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस भाजपा को घुटनों पर टिकवाने का काम करेगी।"
अयोध्या कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश से लवरेज कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा बीकापुर से निकलकर भदरसा, भरतकुंड, डाबासेमर ,नाका चुंगी, फतेहगंज होते हुए देवकाली पर समाप्त हुई। जिसमें कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Updated on:
16 Dec 2022 09:30 pm
Published on:
16 Dec 2022 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
