
ayodhya
अयोध्या. जिले में विश्व स्तरीय धार्मिक स्टेशन का निर्माण होगा। जिसके लिए अयोध्या में रेल राज्य मंत्री द्वारा शिलान्यास किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा अयोध्या को बड़ी उपलब्धि मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या को सुंदर बनाने को लेकर कार्य शुरू कर दिया है। जिसमें देश विदेश से आने वाले पर्यटक श्रद्धालु के आने जाने के उचित व्यवस्था के लिए रेल माध्यम को दुरुस्त करने के लिए अयोध्या जंक्शन को विश्व स्तरीय स्टेशन को बनाने और श्रद्धालुओं के लिए अच्छी सुविधा के लिए प्रबन्ध किये जायेंगे । इस स्टेशन में आकर्षक पार्क स्थान स्थान पर सुंदर पौधे एलईडी लाइट से लैस तथा टिकट काउंटर का भी विस्तार किया जायेगा। इसके साथ आधुनिक शौचालय का भी निर्माण होगा । जिसके लिए 20 फरवरी को रेल मंत्री द्वारा शिलान्यास किया जाएगा। इस कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या रेलवे स्टेशन का निरिक्षण किया।
पत्रकारों से बात करते हुए लल्लू सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के रेल राज्यमंत्री द्वारा रेल के उत्थान और विकास का कार्य कर रहे है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या को सुन्दर और साफ सुथरा बनाना चाहते है इसलिए उनके निर्देशन पर अयोध्या में सुन्दर और अंतरराष्ट्रीय स्टेशन बने यह मोदी की कल्पना थी और रेलवे ने अयोध्या स्टेशन के लिए 80 करोड़ रुपया स्वीकृत किया है। फैजाबाद में भी बने माल गोदाम सलारपुर स्टेशन पर शिफ्ट करने के लिए 130 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है।
जिसका शिलान्यास रेल मंत्री मनोज सिन्हा करेंगे। इसके साथ अयोध्या रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों का भी सौंदर्यीकरण के लिए शिलान्यास विकास के कार्यों को लेकर किया जाना है तथा फैजाबाद के स्वचलित सीढ़ी का भी उद्घाटन किया जाएगा। अयोध्या में दूर दूर से लाखों श्रद्धालु आते है इसलिए इस तरह से इस स्टेशन का निर्माण होगा की श्रद्धालु पहुंचते ही राम मय हो जाए।
Published on:
19 Feb 2018, 4:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.