
अयोध्या के निकाय चुनाव है खास
अयोध्या नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए कई वार्डों में रण फतह करना चुनौती बनी हुई है।
भाजपा से बागी हुए पार्षद
निवर्तमान भाजपा पार्षदों और पदाधिकारियों ने टिकट ना मिलने से भाजपा के विरोध में निर्दल चुनाव लड़ रहे हैं। तो वहीं ऐसे बागी प्रत्याशियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी सूची तैयार कर रही है।
नगर निगम अयोध्या में हुए 60 वार्ड
अयोध्या नगर निगम में नई परिसीमन के बाद 41 ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ते हुए 60 वार्डों को बनाया गया है।
पार्टी के खिलाफ बागियों ने थोकीं ताल
जिसमें लगभग 10 वार्ड चिन्हित किए गए हैं। जिसमें निवर्तमान भाजपा पार्षद बनने के बाद आज भाजपा के खिलाफ निर्दल चुनाव लड़ रहे हैं।
अलग अलग वार्ड के बागी पार्षद
जिसमें मुख्य रुप से हनुमान कुंड वार्ड से सुमेरा देवी, देवकाली वार्ड से रमेश दास, अशोक सिंघल नगर से आलोक सिंह, अभिराम दास वार्ड से दीपचंद्र माझी।
पाटेश्वरी नगर वार्ड से बाबू नंदन सोनकर, साकेत वार्ड से विकास शुक्ला का परिवार, चित्रगुप्त नगर वार्ड से अभिषेक यादव, राम मनोहर लोहिया वार्ड से दीपक पांडेय, स्वामी विवेकानंद वार्ड से दिनेश गुप्ता मैदान में अपना ताल ठोक रहे हैं।
बागियों की सूची बनकर तैयार
अयोध्या महानगर से मिली जानकारी के मुताबिक निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी वृहद योजना तैयार बनाई है।
जिसमें बागी हुए निवर्तमान पार्षद और पदाधिकारियों की सूची संगठन मांगी गई है। अयोध्या में नगर के तीनों अलग-अलग मंडलों से सूची तैयार हुई है।
प्रदेश मुख्यालय भेजा गया सूची
जिसमें कई निवर्तमान पार्षद और कुछ कार्यकर्ता के नाम सामने आए हैं। जिसे सूचीबद्ध कर प्रदेश कार्यालय भेज दिया गया है।
राम मंदिर का उद्घाटन बनाएगा इतिहास
बताते चलें कि अयोध्या में राम मंदिर सहित विकास की कई योजनाओं का उद्घाटन होने के साथ अयोध्या को नई पहचान मिलने जा रही है।
अयोध्या के निकाय चुनाव है खास
अयोध्या का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा।इसलिए बार चुनाव अयोध्या के लिए बेहद खास है। और कोई भी पार्षद अपना पद नही छोड़ना चाह रहा है।
Published on:
02 May 2023 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
