24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya : अयोध्या में शर्मशार हुई इंसानियत एक बेगुनाह विक्षिप्त महिला की गयी जान

अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र के कोट्सराय इलाके में हुई दर्दनाक घटना,पुलिस ने चार को हिरासत में लिया

2 min read
Google source verification
Crazy woman dies in Ayodhya

Ayodhya : अयोध्या में शर्मशार हुई इंसानियत एक बेगुनाह विक्षिप्त महिला की गयी जान

अयोध्या : जनपद शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्र कोट सराय इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई है | जिसने कहीं ना कहीं इंसानियत पर सवाल उठा दिया है | एक विक्षिप्त महिला के साथ गांव के लोगों ने ऐसा सलूक किया जिसकी वजह से उस मासूम बेगुनाह को अपनी जान गंवानी पड़ी | हालांकि पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध भूमिका मानते हुए 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है | लेकिन गांव के लोगों की नासमझी के कारण एक बेगुनाह को दर्दनाक तरीके से अपनी जान गंवानी पड़ी |

ये भी पढ़ें - UP Travel Guide : अयोध्या के ये पांच स्थल भगवान श्रीराम की मौजूदगी का आज भी कराते हैं अहसास


अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र के कोट्सराय इलाके में हुई दर्दनाक घटना,पुलिस ने चार को हिरासत में लिया


मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र के कोट सराय गांव में काफी समय से एक महिला टहल रही थी | बताया जा रहा है कि किसी वजह से कुछ ग्रामीणों ने उसे डांट दिया और उसी डांट के डर से महिला तेजी से भागी और एक खंभे में टकरा गई | महिला और खंभे की टक्कर इतनी जोरदार थी की अर्ध विक्षिप्त महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई | सीओ सिटी अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया था | जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई | घटना में संदिग्ध भूमिका मानते हुए 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है ,जिनसे पूछताछ की जा रही है महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी |

ये भी पढ़ें - Ayodhya : सुसाइड नोट में लिखी थी पत्नी से नाराजगी के चलते जान देने की बात,पर अब सामने आई नयी कहानी


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग