
प्राण प्रतिष्ठा से पहले बदलेगी राम मंदिर की व्यवस्था
Ayodhya. राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पहले दर्शन मार्ग में बदलाव किए जाने के साथ वहां की सुरक्षा व्यवस्था में भी बदलाव हो जाएगा। जिसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। राम मंदिर की सुरक्षा पर सीआईएसएफ मंथन कर रही है। बीते वर्ष सुरक्षा समिति की बैठक में परिसर की सुरक्षा का नया खाका तैयार करने के लिए सहमति बनी थी।
सीआईएसफ तैयार कर रही राम मंदिर सुरक्षा प्लान
बीते 6 महीने से लगातार राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का मंथन कर रही सीआईएसफ के द्वारा सुरक्षा की नई योजना तैयार कर ली। आधुनिक मशीनों और मैन पावर के बीच सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाए जाने के लिए जल्द सुरक्षा व्यवस्थाओं में नए परिवर्तन दिखाई देंगे। जिसके लिए आधुनिक मशीनों को लगाए जाने के लिए 38 करोड़ की पहली किस्त को जारी करने के साथ शासन ने भी अनुमति दे दी है।
सुरक्षा अधिकारियों के साथ किया गया मंथन
राम मंदिर निर्माण के बीच परिसर की सुरक्षा में नए व्यवस्थाओं में आधुनिक मशीनों और मेन पावर को लगाए जाने अन्य प्रमुख व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए अयोध्या पहुंचे सीआईएसएफ के डीजी शील वर्धन ने सुरक्षा अधिकारियों व निर्माण संस्था के अधिकारियों व इंजीनियरों के साथ 4 घण्टे तक बैठक चली जिसमे राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय भी मौजूद रहे।
प्राण प्रतिष्ठा से पहले बदलेगी राम मंदिर की व्यवस्था
सुरक्षा अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक आज सीआईएसएफ के डीजी के द्वारा अयोध्या सहित राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा का निरीक्षण किया आगामी दिनों मे राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले सुरक्षा व्यवस्था में भी बदलाव किए जाएंगे। यात्रियों के मार्ग के बदलाव में आधुनिक मशीनें, चेकिंग पॉइंट, कैमरे सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर मंथन किया गया है।
जन्मभूमि पथ से राम मंदिर तक जाएंगे श्रद्धालु
बताते चलें कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए नया मार्ग तैयार किया जा रहा है जो मुख्य मार्ग से 800 मीटर के जन्मभूमि पथ पर चलकर राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश होगा इस मार्ग पर आने वाले श्रद्धालुओं को एक्स रे मशीन जैसे आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के बीच से होकर गुजरना होगा।
Published on:
6 Jul 2023, 8:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.