ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि रामनवमी पर राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। लेकिन उससे पहले अगर श्रद्धालु भूमि पूजन में शामिल होते हैं तो यह और भी अच्छा होगा। रामनवमी पर तकरीबन 20 लाख लोग आते हैं। वे भगवान के दर्शन करें, पूजन करें, यही हमारा पहला कर्तव्य है। हालांकि, भूमि पूजन से पहले तकनीकि रिपोर्ट तैयार की जाएगी जिसके लिए कुशल इंजीनियर्स की टीम तय होगी। रिपोर्ट आने के बाद तकनीकि लोग उसका सही आंकलन कर तय करेंगे कि मौलिक कार्य शुरू करने के लिए पूजन कब प्रारंभ करना है।