
Covid काल में खत्म हो रही मानवता, बेटियों ने उठाया पिता का जनाजा
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. Covid-19 संक्रमण के भय ने लोगो के मन से मानवता को खत्म कर दिया है। हालात यह हो गये है कि सामान्य मौत होने पर भी लोग अंतिम संस्कार में जाने से बच रहे है। ऐसी तस्वीरे जहां देश भर में दिखाई दे रही है तो वहीं अयोध्या में भी रही। जब दो बहनों ने ही अपने पिता की कंधा ही नही दिया बल्कि दाह संस्कार भी किया।
अयोध्या के सहादतगंज के रहने वाले चंदभूषण की सामान्य मौत हो गयी थी। लेकिन चल रहे महामारी को देखते हुए अंतिम संस्कार के लिए न ही रिश्तेदारों और न ही पड़ोसियों के सामने आये जिसके बाद उनके दो बेटियों अपने पिता को कंधा दिया और अंतिम संस्कार भी किया। इस दौरान इस मामले की जानकारी मिलते ही समाजसेवी रितेश मिश्रा ने भी अपने हाथ बढ़ाये और अंतिम संस्कार में मदद किया।
समाजसेवी रितेश मिश्रा ने बताया कि उन्हे नगर निगम की तरफ से लावारिश शवों व गरीबों अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौपी गयी है। रोजाना 100 से उपर शव यहां पर जलाये जाते है। आज दो बेटियां अपने पिता के शव को लेकर आयी थी। जिनकी मद्द करने के लिए खुद भी उन्हें कंधा दिया और सरयू तट पर पहुंचकर उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
Published on:
01 May 2021 08:07 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
