
देव दीपावली पर 12 लाख दीयों से जगमग होंगे काशी के घाट
देव दीपावली: अयोध्या में दीपावली में आयोजित भव्य दीपोत्सव में रिकार्ड दीयों के जलने के बाद अब शासन स्तर से वाराणसी में अद्भुत देव दीपावली की तैयारियां शुरू हो गई है। काशी में 27 नवंबर को होने वाले देव दीपवाली में 12 लाख दिये जलाए जाएंगे। इसमें एक लाख ईको फ्रेंडली गोबर के दिये भी होंगे। वहीं चेतसिंघ किला घाट पर काशी के घाटों के किनारे सदियों से खड़ी ऐतिहासिक इमारतों पर धर्म की कहानी जीवंत होती दिखेगी। यहां 20 मिनट का लाइट एन्ड साउंड लेजर शो आयोजित किया गया है जो सूरज ढलने के बाद कई बार दिखाया जाएगा।
12 लाख दीयों से जगमग होंगे काशी के 85 घाट
नमो घाट से लेकर सामने घाट तक देव दीपावली पर दीयों का संगम देखने को मिलेगा। शासन स्तर से इस वर्ष काशी की देव दीपावली को अद्भुत बनाने की तैयारी है। पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि विश्व विख्यात देव दीपावली के अवसर पर योगी सरकार काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों के पूर्वी और पश्चिमी दोनों तटों को रोशन करेगी। इस वर्ष घाटों के किनारे 12 लाख दीयों से रोशन होंगे। इसमें एक लाख दिये गाय के गोअर से बने होंगे। इसके अलावा गंगा के दूसरे छोर पर ग्रीन आतिशबाजी की जाएगी।
लेजर शो होगा आकर्षण का केंद्र
काशी के घाटों के किनारे सदियों से खड़ी ऐतिहासिक इमारतों पर धर्म की कहानी जीवंत होती दिखेगी। उप निदेशक राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि इसके अलावा काशी के चेत सिंह किला घाट पर साउंड एंड लाइट शो विद प्रोजेक्शन होलोग्राफिक शो आयोजित होगा। पौराणिक काशी को शिव से जोड़ते हुए शो दिखाया जायेगा। एक शो लगभग 15 से 20 मिनट का होगा, जो कुछ अंतराल में कई बार दिखाया जाएगा। पर्यटकों को संगीत की ध्वनि के साथ लेजर और लाइट्स का अनोखा तालमेल देखने को मिलेगा। इस लेजर शो का उद्देश्य है कि काशी आने वाले सभी पर्यटकों को काशी के पौराणिक इतिहास की जानकारी हो।
Published on:
23 Nov 2023 08:40 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
