
सुरक्षा के बीच परिसर में दर्शन करने जाएंगे श्रद्धालु
राम जन्म भूमि परिसर में रामलला का दर्शन करने के लिए अब श्रद्धालुओं को कम समय उन्हें कम दूरी तय कर आसानी से दर्शन प्राप्त होंगे। और अब अयोध्या में संपर्क मार्ग से सुग्रीव किला के रास्ते राम जन्मभूमि तक जाने वाले 800 मीटर लंबे जन्मभूमि पथ को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है।
श्रद्धालुओं के लिए जन्मभूमि पथ का किया गया निर्माण
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संपर्क मार्ग से राम जन्मभूमि परिसर तक आधुनिक तकनीति और सुविधा युक्त 80 फिट चौड़े जन्मभूमि पथ को तैयार किया है। जिस पर राजस्थान की पत्थरों को सुसज्जित किया गया है तो वही इन मार्गों पर अब प्राकृतिक सौंदर्य को भी निखारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिस पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं को राममय अनुभूति होगी।
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी तेज
बताते चलें कि जनवरी 2024 में राम मंदिर में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है तो वहीं दूसरी तरफ राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश-विदेश से आने वाले भक्तों को मंदिर में रामलला का भव्य दर्शन प्राप्त हो सके इसके लिए परिसर तक जाने वाले मार्ग को तैयार करने का कार्य भी तेज गति से चल रहा है।
सुरक्षा के बीच परिसर में दर्शन करने जाएंगे श्रद्धालु
इसी के तहत जन्मभूमि पथ से राम मंदिर तक जाने की मार्ग को तैयार करने के लिए श्रद्धालुओं के दर्शन मार्ग में बदलाव किया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की माने तो श्रद्धालुओं की सुविधा के बीच राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा इसलिए अब नए मार्ग से राम मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा पॉइंट तैयार किए गए हैं जहां पर चेकिंग के बाद ही वह परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।
श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई निशुल्क लॉकर की सुविधा
राम मंदिर तक जाने वाली इस नए मार्ग पर अब श्रद्धालुओं को उनके सामानों को रखने की व्यवस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तैयार की है। जिससे दर्शन के बाद बाहर निकलने के दौरान श्रद्धालु अपने सामानों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए 2 स्थान पर निशुल्क अमानती घर तैयार किया गया है पहला जन्मभूमि पथ के प्रवेश मार्ग और दूसरा भक्ति मार्ग से जुड़ने वाले राम गुलेला मंदिर के पास बनाया गया है। जहां श्रद्धालु अपने सामान रखने के साथ आराम करने के लिए व्यवस्था को तैयार किया जा रहा है। तो वही अमावा मंदिर के पास से ही पहला चेक पोस्ट होगा जहां पर श्रद्धालुओं का चेकिंग किया जाएगा। जिसके बाद सीधे राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश होगा।
Published on:
29 Jul 2023 08:13 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
