6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम नवमी मेले को लेकर प्रशासन ने की तैयारी, सरयू नदी में लगाया गया जाल

राम नवमी मेले के दौरान श्रधालुओं के स्नान को लेकर सरयू नदी में इस वर्ष विशेष रूप से सतर्कता बरती जा रही है।

2 min read
Google source verification
district administration preparing for chaitra ramnavami mela 2018

अयोध्या. राम नवमी मेले के दौरान श्रधालुओं के स्नान को लेकर सरयू नदी में इस वर्ष विशेष रूप से सतर्कता बरती जा रही है। मेले में लाखों श्रद्धालु अयोध्या सरयू नदी में स्नान करते है। नदी में कटान होने के कारण घाटों के पास गहराई बढ़ गई है। इसलिए इस बार प्रशासन ने श्रधालुओं के स्नान के लिए बैरिंग केटिंग के साथ जाल लगाने की व्यवस्था की है तथा अयोध्या के सरयू घाट से लेकर पूरी अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था को बना लिया गया है।

श्रधालुओ के मार्ग को बैरिंग केटिंग कर सुरक्षित किया

राम नवमी पर आए श्रधालुओं को सरयू घाट से स्नान करने के बाद मंदिरों में पूजा पाठ के लिए श्रधालुओ के मार्ग को बैरिंग केटिंग कर सुरक्षित कर लिया गया है। वहीं अयोध्या के सभी व्यवस्थाओ का जानकारी के लिए जिला प्रशासन के सभी आला अधिकारियों ने सरयू नदी से लेकर प्रमुख मंदिरों के व्यवस्था की जानकारी की तथा साथ मेले में आये श्रधालुओ के साथ किसी प्रकार का दुर्घटना न होने पाए इसके लिए अयोध्या के चारों तरफ रूट ड्राइवर्जन कर दिया गया है।

स्नान घाटों पर जाल की भी व्यवस्था

मेले का जायजा लेने के बाद पत्रिका टीम से बात करते हुए मंडलायुक्त मनोज मिश्रा ने बताया कि आज से मेला आना भी शुरू हो चुका है। इसको देखते हुए प्रशासन के तरफ से भी तैयारियां पूरी कर ली गई है तथा स्नान घाटों पर काफी रिस्क है। उस स्थानों पर काफी गहराई आ गई है और बॉस बल्लियों के साथ में जाल की भी व्यवस्था कराई गई है कि कोई भी बह न सके सभी सुरक्षित रहे तथा बल्लियों के दुसरे तरफ मोटर बोट की भी व्यवस्था और पी एस सी के तैरक जवान रहेंगे। श्रधालुओ से भी अपील की है कि जिन स्थानों पर स्नान की व्यवस्था की गई है उन्हीं घाटों पर स्नान करें। और इस बार किसी तरह से कोई कमी व्यवस्था सम्बंधित न रहे इसके लिए कार्य किया गया है।

सुरक्षा के लिए पूरी तरह से व्यवस्था

फैजाबाद डी आई जी ओंकार सिंह ने अयोध्या के सुरक्षा के लियुए बताया कि मेले की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से व्यवस्था की गई है। मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है तथा पूरी अयोध्या में नौ एस पी , पंद्रह डी एस पी , तीन सौ सबइंस्पेक्टर , सात सौ कांस्टेबल के साथ पी एस ई और आर ए एफ लगाये गए है। मेले में सभी पुलिस सहयोग के भावना से रहेगी जिससे मेले में किसी श्रधालुओं को परेशानी न उठानी पड़े।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग