1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya News : डीएम अयोध्या ने किया सरकारी गौशाला का निरीक्षण के दौरान मिली ये खामियां

अयोध्या ( Ayodhya ) की बैसिंग गौशाला में दर्जनों गोवंशों की मौत के बाद सीएम योगीआदित्यनाथ ने की थी बड़ी कार्यवाही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 21 Jul 2019, 10:37 AM IST

अयोध्या : जिले की सरकारी गौशालाओं में गोवंशों की मौत के मामले में प्रदेश सरकार की सकती अब साफ़ नज़र आने लगी | सीएम योगी ( CM Yogi Adityanath ) के निर्देश पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ( DM Ayodhya ) ने मसौधा ब्लाक के राजापुर माफी के अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जयेन्द्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी तथा पशु चिकित्साधिकारी मधुपुर, ग्राम प्रधान व ग्रामवासी उपस्थित थे। अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल पर गोवंश की देखभाल के लिये दो महिला व दो पुरूष लगाये गये है। निरीक्षण के दौरान टीन शेड में बने लम्बे नाद में कुछ गोवंश चारा खा रहे थे तथा गोवंश मैदान में खास चर रहे थे। निरीक्षण के दौरान एक नर गोवंश बीमारी के हालत मे मिला जिसके सम्बन्ध में पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बताया कि इसका बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - बड़ी खबर : रामलला की विशाल प्रतिमा निर्माण योजना को भी करना पड़ सकता है कोर्ट के फैसले का इंतज़ार,65 काश्तकारों ने डाली याचिका

अयोध्या ( Ayodhya ) की बैसिंग गौशाला में दर्जनों गोवंशों की मौत के बाद सीएम योगीआदित्यनाथ ने की थी बड़ी कार्यवाही

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ( DM Ayodhya Anuj Kumar Jha ) ने भूसा रखने व पशुओ को चारा खिलाने हेतु बनाये गये शेड के उत्तर तरफ पानी के हौज तक तथा उक्त शेड के सामने पूरब तरफ कुछ दूरी से लेकर हौज तक पटंजा एक सप्ताह के अन्दर लगवाने के निर्देश दिये गये है। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि गोवंश आश्रय स्थल के सभी गोवंशों का न तो बधियाकरण किया गया है और न ही टैगिंग की गई है, जिसे एक सप्ताह में कराने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या में सरयू तट के किनारे जलेंगे 2 लाख 50 हजार दीपक,आयोजन के गवाह बनेंगे विदेशी मेहमान

पशुओं की चिकित्सा उनके खानपान सहित उनके रहने के लिए हों मुकम्मल इंतजाम इसके लिए दिए गए निर्देश

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि आश्रय स्थल से गोवंश निलकने न पाये इसके लिए खोदी गई खांई पर सीमेन्ट खम्भे गाड़कर उस पर कंटीले तार लगाये गये, ये खम्भे या तो झुक गये या टूट गये है जिससे कंटीले तार काफी ढीले हो गये हैं इन खम्भे एवं तारों को भी दो दिन के अन्दर ठीक कराने का निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी को जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि गोवंश के खिलाने हेतु भूसे की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है और इसके भुगतान में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं है, जिलाधिकारी द्वारा सभी गोवंश को हरा चारा व चोकर खिलाने तथा इनके लिये अतिरिक्त शेड बनवाने के निर्देश दिये गये है |

ये भी पढ़ें - दर्दनाक वारदात : झगड़े का इतना खौफनाक रूप देखकर सहम गए लोग,मौत की रफ्तार से भाग रही स्कार्पियो ने बरपाया कहर