28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आतंकियों ने कर दी थी पिता की हत्या, बेटे ने पेश कर दी सेवा की मिसाल

पांच राज्यों में 46 बार रक्तदान, ब्लड मैन के नाम से विख्यात हैं आकाश गुप्त। जरूरतमंदों को रक्त मुहैया कराने के लिए 111 बार आयोजित कर चुके हैं रक्तदान शिविर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Rahul Kumar Mishra

•

Updated: 27 Oct 2023, 2:03 PM IST

blood_donator_akash_3.jpg

Ayodhya Blood Donater Akash Gupta: जिले में ब्लड मैन के रूप में चर्चित आकाश गुप्त अयोध्या जिले में ही नहीं, बल्कि देश के हर उन युवाओं के प्रेरणास्त्रोत बन चुके है जो रक्तदान कर मरीजों की जान बचाने का जज्बा रखते है।
इन्होंने समूचे देश में रक्त संबंध स्थपित करने की मुहिम छेड़ रखी है और देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रक्तदान करने का अनोखा संकल्प लिया है। बीते 15 अक्तूबर को इन्होंने झारखंड की राजधानी रांची में अपना 46वीं बार ब्लड डोनेट किया । इसके पूर्व वे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार राज्यों में भी रक्तदान कर चुके हैं। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृट योगदान के लिए करीब दस राज्यों में सम्मानित भी हो चुके है।

देशभर के युवाओं के यूथ आइकन बन चुके आकाश गुप्त ने बताया कि लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना व उन्हे ब्लड मुहैया कराना ही मेरे जीवन का उद्देश है । देश सेवा में जान गंवा देने वाले उनके पिता कृष्णा लाल गुप्त से विरासत में मिली प्रेरणा ने आकाश को भी देश सेवा की राह पर आगे बढ़ा दिया। आकाश के पिता की हत्या आतंकवादियों ने 12 अप्रैल 1991 को पंजाब में कर दी थी।

अबतक 5500 लोगों को रक्त मुहैया करा चुके हैं आकाश
ब्लड मैन आकाश गुप्ता अयोध्या जिले के पूरा बाजार कस्बे के निवासी है और इनका मूल नाम शीतला प्रसाद गुप्ता है और वें राम कृष्ण सेवा फाउन्डेशन व मेजर घ्यान चंद खेल उत्थान समिति के संस्थापक/अध्यक्ष है और इसके बैनर तले अभी तक 111 रक्तदान शिविर का आयोजन कर करीब 5500 मरीजों को ब्लड भी मुहैया करा चुके है । कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में सार्वाधिक रक्तदान कराने का रिकार्ड भी आकाश के नाम से दर्ज है।
उच्च शिक्षित आकाश गुप्ता पूर्व में प्रदेश स्तर के खिलाड़ी भी रह चुके है । उनके पास बीएड, बीपीएड, एलएलबी, बी लिब, एम लिब के साथ दो विषयों की मास्टर डिग्री है। मौजूदा समय में बिहार के सारण जिले में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग