अयोध्या : डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया | दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अवध विश्वविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किया। इस मौके पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पर्वतारोही पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा को विश्वविद्यालय ने मानद उपाधि से भी सम्मानित किया। आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने किया |