22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya : सरयू की रोमांचकारी लहरों का अब क्रूज में बैठकर लीजिए आनंद, किराया मात्र तीन सौ रुपये

नया घाट से गुप्तार घाट तक फेरे लगाएगा जटायु क्रूज बोट, एकसाथ बैठ सकेंगे 70 से 100 लोग

2 min read
Google source verification
अयोध्या में जटायु क्रूज

अयोध्या में जटायु क्रूज

Ayodhya : दुनियाभर में प्रसिद्ध प्रभु श्रीराम की नगरी आयोध्या में सरयू की रोमांचकारी लहरों का अब क्रूज में बैठकर आनंद लीजिए। किराया भी मात्र तीन सौ रुपये। इसमें भी दिव्यांगजनों के लिए पचास प्रतिशत की छूट। क्रूज आपको नया घाट से गुप्तार घाट और फिर गुप्तार घाट से नया घाट तक भ्रमण कराएगा। यह 18 किलोमीटर तक का आनंददायी सफर डेढ़ से दो घंटे का रहेगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आठ सितंबर को जटायु क्रूज बोट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह क्रूज सेवा न केवल अयोध्या बल्कि समूचे प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा सरकार उत्तर प्रदेश को विश्व के पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए प्रयासरत है। इसके परिणाम भी दिख रहे हैं। यूपी घरेलू पर्यटन के मामले में देश में पहले स्थान पर है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। क्रूज सेवा शुरू होने से इसे और तेज गति मिलेगी।

पहला फेरा भोर में चाढ़े चार बजे से

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जटायु क्रूज बोट का संचालन दिन में चार बार होगा। यह पहला फेरा सुबह करीब साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे तक दूसरा फेरा 11 बजे से दोपहर एक बजे तक, तीसरा फेरा चार बजे से छह बजे और चौथा फेरा शाम छह बजे से आठ बजे तक लगाएगा। नया घाट से गुप्तार घाट के बीच पड़ने वाले घाटों पर क्रूज थोड़ी देर के लिए रुकेगा और वहां के बारे में पर्यटकों को विस्तार से जानकारी दी जाएगी। दो घंटे के इस भ्रमण के दौरान नाश्ते आदि का भी प्रबंध किया गया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि भविष्य में यातायात का साधन भी होगा।

कैसा है जटायु क्रूज बोट, क्या खासियत

दो तल का जटायु क्रूज बोट 45 फीट लंबा और 15 फीट चौड़ा है। इसमें दो इंजन लगे है। इसका निर्माण गुजरात में हुआ है। वहां से दिल्ली और दिल्ली से अयोध्या लाया गया है। वातानुकूलित क्रूज में भ्रमण के दौरान लोगों को टीवी के जरिये मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन और जन्मस्थली के बारे में बताया जाएगा। साथ ही यहां की संस्कृति से भी अवगत कराया जाएगा। क्रूज में सी हास्टेस भी रहेंगी जो पर्यटकों का स्वागत करेंगी।

जटायु क्रूज बोट का संचालन कर रही अयोध्या क्रूज लाइन्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी राहुल शर्मा ने कहा कि एक महीने के भीतर दूसरा क्रूज गरुण भी अयोध्या आ जाएगा। इसके अलावा दिसंबर के अंत तक क्रूज पुष्पक विमान का भी संचालन शुरू किया जाएगा। इसमें 150 पर्यटक एक साथ बैठ सकते हैं और सुविधाएं भी ज्यादा हैं। इसका निर्माण कोच्चि में चल रहा है।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग