
भूमाफियों से मुक्त होगा क्षीरसागर का अस्तित्व
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. राम जन्मभूमि के निकट स्थित क्षीरसागर जल्द ही अब अपने अस्तित्व में दिखाई देगी जिसके लिए नगर निगम द्वारा प्रयास शुरू कर दिया गया। आज नगर निगम अयोध्या के नगर आयुक्त विशाल सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल प्रभाव से कार्य प्रारंभ कराया दिया गया।
रामनगरी अयोध्या को स्वच्छ और सुंदर बनाए जाएं के प्रयास में आज नगर आयुक्त विशाल सिंह अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ कई स्थलों का निरीक्षण किया । जिसके बाद अयोध्या के जलवानपुरा पहुंचे। जहां निरीक्षण के बाद तालाब की खुदाई के कार्य को तत्काल प्रारम्भ करने का निर्देश दिया। वहीं उनके अधिकारियों द्वारा भूमाफियों के बारे जानकारी तो कार्य को न रोके इसकी हिदायत देते हुए परिवर्तन दल के सुरक्षा बलों को भी तैनात कर दिया गया है। जिसके बाद जेसीबी मशीन व डंपर के द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
जलवानपुरा अयोध्या का सबसे नीचना स्थान माना जाता है। लेकिन कुछ भू माफियों द्वारा तालाब की पटाई किये जाने के कारण क्षेत्र जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। पिछले 15 वर्षों स्थानीय लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। बरसात होते ही लोगो के घरों में भी पानी भर जाते रहे हैं। जिसको देखते हुए नगर निगम द्वारा तालाब की खुदाई प्रारम्भ कर दिया है। जिसके कारण जल्द ही क्षेत्र के लोगो को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगा।
नगर आयुक्त विशाल सिंह के मुताबिक क्षीर सागर तालाब का पौराणिक महत्व है। कुछ लोग इसमें मिट्टी डालकर अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहे है। इसको लेकर पूर्व में शिकायतें हुई पर कोई कारवाई नहीं हुई थी। आज नगर निगम के निर्माण विभाग व सेनिटाईजेशन करने वाली टीम मौके पर पहुंची है। जहां तक तालाब दिखाई दे रहा है। वहां तक चिन्हीकरण करके जेसीबी से खुदाई अभी आधे घंटे में शुरु कर दी जायेगी। यह अयोध्या का नीचा स्थान है। आस पास के घरों का पानी भी इसी में जाता है। तालाब की 10 फिट तक खुदाई कराकर उसको पुराने अस्तित्व में लाया जाएगा और इस स्थल के सुंदरीकरण के लिए कार्य किया जाएगा।
Published on:
17 May 2021 10:39 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
