28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फैंसी लाइट भी रामनगरी में कराएंगे भक्ति का अहसास, वाई-फाई से लैस होंगे खंबे

अयोध्या की गलियों व चौराहों को फैंसी लाइट से जगमगाने के लिए डेकोरेटिव पोल लगाने की योजना का शुक्रवार को सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व नगर आयुक्त विशाल सिंह ने फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम तुलसी उद्यान नया घाट पर आयोजित किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Rahul Kumar Mishra

•

Updated: 27 Oct 2023, 4:02 PM IST

fancy_light_in_ayodhya.jpg

डेकोरेटिव पोल लगाने की योजना का शुभारंभ करते सांसद लल्लू सिंह।

Ayodhya Ramnagari: अयोध्या को फैंसी लाइट से जगमगाने के लिए डेकोरेटिव पोल लगाने की योजना का शुक्रवार को सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व नगर आयुक्त विशाल सिंह ने फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम तुलसी उद्यान नया घाट पर आयोजित किया गया।नगर आयुक्त विशाल सिंह ने डेकोरेटिव पोल व फैंसी लाइट के बारे में बताया कि अयोध्या में सभी बिजली के पोलों को हटाकर अंडरग्राउंड केबल की व्यवस्था कर दी गई है। अब ऐसे में यहां बिजली की व्यवस्था करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत विद्युतीकरण किया जा रहा है।
अयोध्या के 12 वार्डों में 73 करोड़ की लागत से 3652 डेकोरेटिव पोल स्थापित किए जाएंगे। इसको लगाने के पीछे सरकार की मनसा यह है कि अयोध्या की पौराणिकता एक बार फिर निखर कर सामने आए।


इस लाइट की विशेषता यह है कि इसमें वाई-फाई की भी सुविधा मौजूद रहेगी। दूसरी बात कि इससे बिजली की खपत कम होगी। इसे कंट्रोल रूम से समय पर आन और ऑफ करने की भी सुविधा रहेगी। इन लाइटों को ऐसे स्थान पर लगाया जाएगा जहां पर नगर निगम की मशीन जाकर लाइट में यदि कोई तकनीकी खराबी आती है तो उसको ठीक कर सके। यह चौड़ी गलियों और चौराहों में लगाया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा की अयोध्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सुंदर नगर के रूप में विकसित करना चाहते हैं। जहां अयोध्या की पौराणिकता झलकती रहे ।इसके लिए यहां की गलियों और चौराहों को डेकोरेटिव पोल लगाकर फैंसी लाइटों से सजाया जाएगा।


सांसद लल्लू सिंह ने कहा की अयोध्या किस प्रकार से सुंदरतम सिटी बने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरा कर रहे हैं। इसमें अयोध्या के सभी जनप्रतिनिधि निरंतर प्रयास में लगे हैं। सांसद लल्लू सिंह ने कहा अयोध्या नगर के सभी गली-चौराहों को स्मार्ट बिजली से चमकाने के लिए लगाए जाने वाले सभी पोल और विद्युतीकरण का पूरा कार्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए कंपनी के कर्मचारी एवं अधिकारी जुटे हैं।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग