27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा से निष्कासित होने के बाद बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने योगी सरकार पर लगाया आरोप

बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने योगी सरकार में कार्यकर्ताओं को उपेक्षित करने व भाजपा के विधायकों पर घूस लेने का लगाया आरोप है।

2 min read
Google source verification
भाजपा से निष्कासित होने के बाद बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने योगी सरकार पर लगाया आरोप

भाजपा से निष्कासित होने के बाद बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने योगी सरकार पर लगाया आरोप

अयोध्या. बीकापुर विधानसभा से बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार व उनके जनप्रतिनिधियों के कार्यशैली व उन पर घूस लेने का भी आरोप लगाया है। बीकापुर विधानसभा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू बसपा का दामन छोड़ने के बाद भले ही भारतीय जनता पार्टी असफल प्रयास के बाद अन्य पार्टियों से टिकट की उम्मीद लगाए हुए हैं।

खेल प्रतियोगिता के आयोजन में शामिल होने पहुंचे थे विनय कटियार व जितेंद्र सिंह

अयोध्या जनपद के सालारपुर में आयोजित स्वर्गीय महादेव स्मारक राज्य स्तरीय प्राइजमनी वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ में शामिल होने के लिए भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार और पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू एक साथ नजर आए हैं। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने कहा कि अशोक सिंह प्रधान इस विधानसभा के सम्मानित प्रधान है।मेरा कार्यक्रम के अध्यक्ष व उनके परिवार के साथ पारिवारिक संबंध है।युवाओं को जागरूक करने के लिए ऐसे ही खेल प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए।

भाजपा की सरकार में कार्यकर्ता हो रहे उपेक्षित : बबलू

वही 2022 विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर जितेंद्र सिंह बबलू ने कहा कि कई पार्टियों से बातचीत चल रही है. टिकट नहीं मिलने पर वे निर्दल बीकापुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे. बबलू सिंह ने कहा कि चुनाव लड़ने की तैयारी चल रही है और कार्यकर्ता हमारे साथ हैं.बीकापुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।चुनाव लड़ने की तैयारी चल रही।कार्यकर्ता हमारे साथ है। तो वही वर्तमान भाजपा सरकार व उनके जनप्रतिनिधियों पर आरोप भी लगाया कि किस प्रकार से आज वर्तमान सरकार में उनके कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही । वही कहा कि आज कहा लिया है कि सिपाही भी विधायकों की बात नहीं सुनता है क्योंकि जब सभी लोग घूस लेना पैसा लेना शुरू कर देंगे तो क्यों किसी भी सुनेंगे। वही कहा कि आज हमारे विधानसभा के सभी कार्यकर्ता यहां की जनता मेरे साथ है और हम तैयारी कर रहे हैं।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग