25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अयोध्या में रामलला का किया दर्शन, भाव विभोर हुए

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। उनके सुगम दर्शन और सुरक्षा के लिए योगी सरकार ने चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। पूर्व राष्ट्रपति के स्वागत में मंदिर परिसर सहित पूरे गर्भगृह को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था, जिससे यह अवसर और भी विशेष बन गया।

2 min read
Google source verification
Former President Ram Nath Kovind in Ayodhya

Former President Ram Nath Kovind in Ayodhya

 रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से देश के विभिन्न प्रदेशों से लोग रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या आ रहे हैं। इसी क्रम में, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अपने परिवार के साथ भगवान श्री राम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से दर्शन और पूजन किया, जिससे वे भाव विभोर हो गए। 

पूर्व राष्ट्रपति के स्वागत में मंदिर परिसर सहित पूरे गर्भगृह को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था। उन्होंने कुबेर टीला का भी भ्रमण किया और पक्षीराज जटायु की विशाल प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक निहारा और नतमस्तक हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर मंदिर परिसर की सजावट और सुरक्षा व्यवस्था ने रामनाथ कोविंद के दौरे को और भी विशेष बना दिया।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार दोपहर बाद ही परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंच गए थे। जैन मंदिर में अल्प विश्राम के बाद वे सरयू आरती में सम्मिलित हुए। आज सुबह वे श्री राम लला के दर्शन को पहुंचे। उनकी अगवानी के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय पहले से मंदिर परिसर में मौजूद थे।