
अयोध्या के रौनाही थानाक्षेत्र में बीए की छात्रा और राम जन्मभूमि मंदिर में सफाईकर्मी का काम करने वाली युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। आरोपियों ने कई दिनों तक युवती के साथ बलात्कार को अंजाम दिया।
अयोध्या के रौनाही थानाक्षेत्र की रहने वाली छात्रा से तीन युवकों ने अलग-अलग होटलों में ले जाकर गैंगरेप किया। इतना ही नहीं आरेपियों के पांच अन्य दोस्तों ने भी युवती से उससे छेड़छाड़ की। छात्रा की तहरीर पर कैंट थाने की पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक अबतक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
रौनाही थानाक्षेत्र में रहने वाली छात्रा ने एफआईआर में जानकारी दी है कि वह बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है और साथ में राम जन्मभूमि मंदिर में सफाईकर्मी का भी काम करती है। पिछले चार सालों से वो सहादत गंज के रहने वाले वंश चौधरी नाम के लड़के से जान पहचान है। अगस्त की 16 तारीख को वंश और उसके दोस्त विनय और शारिक घूमाने के बहाने उसे अंगूरीबाग के एक गेस्ट हाउस में ले गए और तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
16 तारीख को दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसे एक गैराज में लेकर गए जहां वंश ने फिर से दुष्कर्म किया और 18 अगस्त की सुबह उसे देवकाली बाईपास के पास छोड़ दिया गया। इसके बाद फिर उसके साथ 22 और 23 अगस्त की रात वंश चौधरी व विनय ने उसी गैराज में एक बार फिर दुष्कर्म किया।
इतना सब कुछ होने के बाद 25 अगस्त को सुबह उदित, वंश चौधरी, सत्यम और दो अज्ञात लोग उसे राम जन्म भूमि ले जाने के बहाने आए और छेड़छाड़ की। जिस कारण से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद वो घायल हो गई तो सभी ने उसे नाका के पास छोड़ दिया। अमरेंद्र सिंह, कैंट थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
14 Sept 2024 02:52 pm
Published on:
13 Sept 2024 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
