
हापुड़ में सरकार ने कुछ लोगों को जमींदार मानते हुए राशन कार्ड रद्द कर दिया है। लेकिन वास्तव वो जमींदार नहीं बल्कि कर्जदार बताए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों के राशन कार्ड रद्द कर दिए गए जिन्हें सरकार ने जमींदार मान बैठी है। अब इन लोगों को मुफ्त राशन नहीं मिल सकेगा। दरअसल राशन देने के लिए अपात्र होते हुए भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन का लाभ ले रहे लोगों की लिस्ट शासन स्तर से जारी कर दी गई है। अब इस मामले में कुछ पात्र भी प्रभावित हो गए हैं।
जिले में आपूर्ति विभाग के सॉफ्टवेयर ने दर्जनों परिवारों के राशन कार्ड को लॉक कर दिया गया है। पात्र होने के बाद भी इन परिवारों को अब राशन नहीं मिलेगा। इन्होंने बैंकों से लोन लिया था। बैंकों ने ऋण देने के लिए जरूरतमंद लोगों के पैन कार्ड लगाए थे। इस आधार पर इनकी आय राशन कार्ड की पात्रता से ज्यादा हो गई और ये पात्रता से बाहर हो गए।
अगर आप उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं और आप अपने राज्य में राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।
राशन कार्ड में अंकित सभी सदस्यों के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
नागरिक को उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
अभ्यर्थी के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
नागरिकों को गरीबी रेखा से नीचे रहना चाहिए, आदि।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
साथ ही जो भी आवेदक यूपी में राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास निम्नलिखित दस्तावेज होना बहुत जरूरी है:
परिवार के मुखिया का पासपोर्ट आकार का फोटो
परिवार के मुखिया सहित सभी सदस्यों का आधार कार्ड
मूल निवास प्रमाण पत्र
Updated on:
11 Sept 2024 05:13 pm
Published on:
11 Sept 2024 05:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
