28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाठग के महाकारनामे, गिरफ्तारी के बाद खुलने लगीं परतें

महाठग अनूप चौधरी कई मंत्रियों का करीबी बन कर लोगों को ठगता रहा। उस पर करोड़ों की ठगी का आरोप है। हालांकि, एसटीएफ ने उससे पूछताछ शुरू की है और ठग अनूप चौधरी कई राज उगल सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Rahul Kumar Mishra

•

Updated: 26 Oct 2023, 2:38 PM IST

mahathug_anoop_chaudhari.jpg

महाठग अनूप चौधरी अपने साथी फिरोज के साथ।

Ayodhya Maha Thug Anoop Chaudhari: महाठग अनूप चौधरी की अयोध्या के सर्किट हाउस से हुई गिरफ्तारी के बाद उसके नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है की उसके खिलाफ कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। इतना ही नहीं, उसने कई IAS और IPS अफसरों को अपना शिकार बनाते हुए अपने कार्यों को अंजाम तक पहुंचाया। कई मंत्रियों का करीबी बन कर लोगों को ठगता रहा। उस पर करोड़ों की ठगी का आरोप है। हालांकि, एसटीएफ ने उससे पूछताछ शुरू की है और ठग अनूप चौधरी कई राज उगल सकता है।
बताया जाता है कि अखिलेश यादव की सरकार में उसे राज्य मंत्री का दर्जा मिला था। इन दिनों वो खुद को रेल मंत्रालय के सलाहकार समिति का मेंबर बताया करता था। उसे यूपी पुलिस की तरफ़ से सरकारी गनर भी मिला था। यूपी एसटीएफ ने ठग अनूप चौधरी को अयोध्या के सर्किट हाउस से गिरफ्तार किया था।

एसटीएफ को इस बात की शिकायत मिली थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम काज के प्रचार-प्रसार के नाम पर एक गैंग लोगों से ठगी कर रहा है। मामला प्रधानमंत्री से जुड़ा था, इसलिए पुलिस अधिकारी भी सक्रिय हो गई। जांच के दौरान इस केस में अनूप चौधरी का नाम सामने आया। एसटीएफ को जानकारी मिली कि वो अपने साथियों संग अयोध्या के सर्किट हाउस में ठहरा है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आया कि अनूप चौधरी के खिलाफ देश के तीन राज्यों में धोखाधड़ी के मुकदमे चल रहे हैं। राजस्थान के जयपुर और उत्तराखंड के नैनीताल जिले में उस पर केस दर्ज हैं। इसके अलावा यूपी में लखनऊ, बरेली, प्रयागराज और शामली में भी कई मुकदमे चल रहे हैं। अनूप चौधरी काम कराने के बदले उद्योगपतियों से लाखों रुपए ठग लिया करता था।

मामले में प्रदेश के कई बड़े मंत्रियों के साथ उसकी तस्वीर भी सामने आ चुकी है। इस बारे में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि हमारी सरकार में तो सारे ठग जेल जा रहे हैं। सार्वजनिक जीवन में तो कोई भी किसी के साथ फोटो खिंचवा सकता है।
शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि मोदी सरकार के एक बड़े मंत्री के यहां अनूप चौधरी का आना-जाना था। उसके मोबाइल फोन से यूपी के कुछ सीनियर मंत्रियों, नेताओं और अफसरों के व्हाट्सएप चैट भी मिले हैं। ठग अनूप चौधरी को अखबारों में छपने और टीवी पर दिखने का भी बड़ा शौक था। उसने कुछ टीवी न्यूज चैनलों के कांक्लेव को भी प्रायोजित किया था और इसमें भी उसने धोखाधड़ी की थी। उसने जितने पैसे देने का वादा किया था, उतना नहीं दिया।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग