
भारी बारिश के संकेत
अयोध्या समेत यूपी के 22 जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के संकेत देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ तापमान में आई भारी गिरावट से मौसम सुहाना है। अलग आपन अपने घरों से निकल कर घूमने जा रहे हैं। बारिश का भी ख्याल रखना होगा।
अगले 24 घन्टें में जोरदार बारिश
अयोध्या समित यूपी के कई अधिक जनपदों में रिमझीम बारिश हो रही हैं। और अगले 24 घंटे में जोरदार बारिश यूपी के कई हिस्सों में होने जा रहे हैं। जो आगे 3 दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने यूपी के जनपदों को बारिश के लिए अलग अलग जोन में रखा है।
प्रदेश भर में अलग-अलग बारिश के संकेत
वहीं पूरे प्रदेश के जनपदों को रेड जोन, ऑरेंज जोन और यलो जोन रखा है। इन जनपदों में ऑरेंज जोन अधिक बारिश और यलो जोन में हल्की बारिश की संभावना बताई गई है। वहीं रेड जोन बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला जिले को रखा गया है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग ने जानकारी दिया है कि अयोध्या समेत उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में बारिश होने की संभावना है।
इस जनपदों में कम होगी बारिश
यलो जोन में अमरोहा, आजमगढ़, बलिया, बस्ती, अंबेडकरनगर, आगरा, देवरिया, एटा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हाथरस, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, मऊ, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, वाराणसी, कासगंज के नाम शामिल हैं। वहीं अभी किसी भी जिले में रेड जोन घोषित होने की संभावना नही जताई जा रही है।
रेड ज़ोन में भारी बारिश के संकेत
रेड ज़ोन के अंतर्गत अयोध्या, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, बरेली, रायबरेली,अमेठी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, गोंडा, सुल्तानपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, संतकबीरनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर में बारिश का अलर्ट।
Published on:
25 Sept 2023 08:03 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
