
रामलला की मूर्ति को बनाएंगे अरुण योगीराज
राम मंदिर में राम भक्तों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जनवरी 2024 में भगवान राम लला अपने मूल गर्भगृह में विराजमान होंगे।
कर्नाटक से लाई गई है श्यामशिला
तो वही रामलला की मूर्ति बनाई जाने का इंतजार भी अब समाप्त हो गया है। राम मंदिर में कर्नाटक से लाई गई श्यामशिला में रामलला का दर्शन मिलेगा।
मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज बनाएंगे मूर्ति
जिसके लिए कर्नाटक से लाई गई शिला पर मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज मूर्ति को तैयार करने की जिम्मेदारी मिली है।
राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुरू हुआ मंथन
राम मंदिर निर्माण को लेकर आज दो दिवसीय अनौपचारिक बैठक संपन्न हुआ। बैठक में राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराए जाने को लेकर भी मंथन किया गया।
राम मंदिर के कई ट्रस्टी रहे मौजूद
बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, उडुप्पी पीठाधीश्वर विश्व तीर्थ प्रसन्नाचार्य, कामेश्वर चौपाल, अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन मिश्र, डॉ अनिल मिश्रा, निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी भी मौजूद रहे।
राम मंदिर में चल रहा निर्माण कार्य संतोषजनक
राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य उडुप्पी पेजावर मठ के पीठाधीश्वर विश्व तीर्थ प्रसन्नाचार्य ने कि बताया आज बैठक के पहले मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति को देखा गया है। बड़ी संतोषजनक कार्य चल रहे हैं।
सूर्य उत्तरायण पर होगा प्राण प्रतिष्ठा
जून तक मंदिर के छत को ढाले जाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वही बताया कि मंदिर में भगवान के प्राण प्रतिष्ठा जनवरी 2024 सूर्य उत्तरायण आते ही कराए जाने के लिए ज्योतिषचार्य विद्वानों से तिथि पर मंथन किया जा रहा है।
रामलला की मूर्ति को लेकर हुआ मंथन
इस दौरान किस प्रकार के उत्सव होंगे इसकी तैयारी मई माह में होने वाली बैठक में विचार किया जाएगा। वहीं कहा कि मूर्ति किस प्रकार से बनना है सभी चित्रों को एकत्र करके फाइनल कर दिया गया है।
भगवान रामलला की मूर्ति 5 साल के आयु वाले मुख में मधुर मुस्कान और खड़े मुद्रा में हाथ में धनुष लिए हुए होंगे।
रामलला की मूर्ति को बनाएंगे अरुण योगीराज
वही कहा कि कर्नाटक के कारकर और हिग्रेवनकोटे गांव से लाये गये पत्थरों पर मूर्ति का कार्य किया जाएगा। तो वही जानकारी देते हुए बताया कि मैसूर मूर्तिकार अरुण योगीराज मूर्ति बनाने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं।
राम मंदिर ट्रस्ट के सामूहिक मिलन का था कार्यक्रम
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज एक प्रकार से कुछ ट्रस्टियों का सामूहिक मिलन था।
मंदिर निर्माण के संबंध में उनको जानकारी दी गई। और उनके विचार सुने गए। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान क्या-क्या किया जा सकता है इस पर लोगों ने अपनी बातें रखी है। यह एक अनौपचारिक मिलन किया गया।
अस्थाई ऑफिस के लिए मंगाया गया कंटेनर
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बताया कि राम मंदिर में चल रहे कार्य और रामसेवक पुरम में होने वाले कार्य को लेकर कार्यालय के लिए 3 ऑफिस कंटेनर मंगाया गया है।
जिन्हें एक रामसेवक पुरम और दो अन्य स्थानों पर लगाया गया है। वहीं बताया कि रामसेवक पुरम में जो कार्य प्रारंभ किया जाएगा उसकी व्यवस्था की जा रही है।
Published on:
18 Apr 2023 10:48 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
