8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईआरसीटीसी शुरू करने जा रहा है चार और रामायण सर्किट ट्रेन, श्रीराम से जुड़े सभी धार्मिक स्थलों के होंगे दर्शन

IRCTC to Start Four Extra Ramayan Circuit Train - राम भक्तों की मांग को देखते हुए आईआरसीटीसी (IRCTC) ने चार नई रामायण सर्किट ट्रेन (Ramayan Circuit Train) चलाने का फैसला किया है। इससे पहले भी रामायण सर्किट ट्रेन चलाई जा रही थी। लेकिन रेलवे ने यात्रियों की भारी मांग और नवरात्र को देखते हुए चार अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 24 Sep 2021, 12:40 AM IST

Ramayan Circuit Train

Ramayan Circuit Train

अयोध्या. IRCTC to Start Four Extra Ramayan Circuit Train. राम भक्तों की मांग को देखते हुए आईआरसीटीसी (IRCTC) ने चार नई रामायण सर्किट ट्रेन (Ramayan Circuit Train) चलाने का फैसला किया है। इससे पहले भी रामायण सर्किट ट्रेन चलाई जा रही थी। लेकिन रेलवे ने यात्रियों की भारी मांग और नवरात्र को देखते हुए चार अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। पहली रामायण सर्किट ट्रेन 07 नवंबर, 2020 से चलाई जा रही है। इस ट्रेन की शेड्यूलिंग काफी पहले हो चुकी है। इस ट्रेन की बुकिंग फुल हो चुकी है और लगातार इस तरह की ट्रेन की मांग श्रद्धालुओं के तरफ से की जा रही है। बता दें कि इस ट्रेन के जरिये यात्रियों को भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाते हैं।

16 नवंबर से शुरू हो रही ट्रेन

लंबे समय से यात्री रामायण सर्किट में ट्रैवल करने की इच्छा जता रहे थे। इसे ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी ने फैसला लिया है कि इस ट्रेन के अलावा चार और रामायण सर्किट ट्रेन चलाई जाएगी। 16 नवंबर से रामायण सर्किट ट्रेन शुरू हो रही है। 16 नवंबर के बाद यह ट्रेन 25 नवंबर, 27 नवंबर और फिर 20 जनवरी से चलाई जाएगी।

रामायण सर्किट की खासियत

रामायण ट्रेन से 7,500 किमी की यात्रा 17 दिन में पूरी कर सकते हैं। ये ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होकर श्रीराम से जुड़े सभी धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी। यात्रा का पहला पड़ाव अयोध्या होगा, जहां श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान मंदिर के दर्शन यात्रियों को कराए जाएंगे। अयोध्या से ये ट्रेन सीतामढ़ी जाएगी, जहां जानकी जन्म स्थान और नेपाल स्थित राम जानकी मंदिर के दर्शन होंगे।

ये भी पढ़ें: पूर्वी भारत का गेटवे बनेगा काशी, 424 करोड़ से 5 किमी के रोपवे के लिए एमओयू, यूपी का सबसे लंबा रोपवे होगा

ये भी पढ़ें: ललितपुर में बनेगा एयरपोर्ट, योगी सरकार ने दी सैद्धंतिक मंजूरी, पर्यटन को बढ़ावा