26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्येष्ठ का दूसरा मंगल : पवन तनय संकट हरण मंगल मूर्ति रूप, राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर भूप

रामनगरी अयोध्या में उमड़ा आस्था का जनसैलाब बजरंग बली के जयकारों से गुंजायमान हुई रामनगरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 8 May 2018, 6:05 PM IST

Jyeshth Mas Ka bada Mangal Celebrated In ayodhya

Hanuman Gadhi Ayodhya


अयोध्या : जेष्ठ मास के दूसरे मंगलवार के मौके पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में भगवान राम के परम भक्त हनुमान लला की पूजा अर्चना पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ की गई .ब्रह्म मुहूर्त में ही पवित्र सरयू में स्नान करने के बाद भक्त श्रद्धालु अयोध्या के प्रसिद्ध सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में दर्शनों के लिए उमड़ पड़े . पूरे दिन कड़ी धूप के बावजूद लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने जेष्ठ मास के द्वितीय मंगलवार को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ हनुमंत लला के दरबार में माथा टेका और पूजा अर्चना कर उन से आशीर्वाद मांगा . बताते चलें कि धार्मिक नगरी अयोध्या में प्रसिद्ध सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला के दर्शन का विशेष महत्व है इसी कारण इस प्राचीन सिद्ध पीठ पर भक्तों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है . वहीं जेष्ठ के चारों मंगलवार मंदिर परिसर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं .

रामनगरी अयोध्या में उमड़ा आस्था का जनसैलाब बजरंग बली के जयकारों से गुंजायमान हुई रामनगरी

इस वर्ष सौभाग्य से सौ वर्ष बाद ऐसा अवसर आया है जब जेष्ठ मास में 9 मंगलवार पड़ रहे हैं . प्रत्येक मंगलवार को धार्मिक नगरी अयोध्या के विभिन्न मंदिरों में स्थापित हनुमंत लला की प्रतिमा के सामने कतारबद्ध होकर भक्त श्रद्धालु दर्शन और पूजन कर रहे हैं . वहीं अयोध्या के प्रसिद्ध सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में जेष्ठ मास के मंगलवार को हनुमंत लला के दर्शनों का विशेष महत्व है . इसी कारण ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार पर धार्मिक नगरी अयोध्या में आस्था का का ज्वार उमड़ पड़ा . परंपरागत रूप से प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश के मंगलवार पर भक्तों की सेवा के लिए अयोध्या फैजाबाद शहर में जगह-जगह पर लंगर और भंडारे का आयोजन किया गया . जहां पर भक्तों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने के साथ स्थान स्थान पर जल प्याऊ और शरबत के सबील लगाए गए जहां पर भक्तों श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने प्यास बुझाई . जेष्ठ मास के मंगलवार के मौके पर अयोध्या फैजाबाद शहर में स्थान स्थान पर बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे और ज्येष्ठ मास के प्रत्येक मंगलवार को इस तरह के आयोजनों से जुड़वा शहर गुलजार रहेंगे .

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग