
विश्व हिंदू परिषद के लाखों कार्यकर्ता एक करोड़ हिंदू से करेंगे संपर्क, अयोध्या से शुरू हुआ बड़ा अभियान
अयोध्या. राम नगरी अयोध्या से विश्व हिंदू परिषद एक और बड़े अभियान की शुरुआत की है यह हित चिंतक अभियान के तहत पूरे देश भर में एक करोड़ से अधिक लोगों को संगठन से जुड़ने के लिए कार्यकर्ता 5 लाख गांव शहर मोहल्ले के घर घर तक जाएंगे। जिसकी शुरुआत आज अयोध्या से विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष और राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के द्वारा प्रारंभ किया गया है।
विहिप का 15 दिवसीय महा अभियान
विश्व हिंदू परिषद का राम मंदिर निर्माण के लिए चलाएंगे निधि समर्पण अभियान के बाद दूसरा बड़ा अभियान की शुरुवात राम नगरी अयोध्या से की है। दरअसल विश्व हिंदू परिषद 60 वर्ष पूरे होने पर एक करोड़ हिंदुओं को जोड़ें जुड़ने के लिए 15 दिवसीय सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। 6 नवंबर आज प्रारम्भ यह अभियान 20 नवंबर तक चलेगा जिसमें पूरे देश भर के लोगों को जोड़ें जाने की तैयारी है। विहिप के उपाध्यक्ष चंपत राय के मुताबिक या अभियान अंडमान निकोबार में भी आज चलेगा। वही जानकारी दी है कि इस सदस्यता अभियान के लिए लोगों से ₹20 का एक टोकन स्वरूप लिया जाएगा। जिसकी रसीद भी दी जाएगी।
सदस्यता के लिए कार्यकर्ता 20 रुपये का देंगे टोकन
विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि सारे भारतवर्ष में अर्थात अंडमान निकोबार, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी आज से यह अभियान चलेगा। जो कि 15 दिन तक चलेगा। जिसमे 3 रविवार भी आएंगे। कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की गई है कि घर घर जाएंगे। दौरान कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद के बारे में बताएंगे और अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे और अपने साथ जोड़ने के लिए जनता से 20 रुपये का मांग करेंगे उसके बदले में एक कूपन देंगे यह एक अभियान है 2022 का सारे भारत का और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है कि हिंदुस्तान के एक करोड़ लोगों को अपने साथ जोड़ेंगे। कोशिश करेंगे कि कम से कम 5 लाख स्थानों व मोहल्लों तक जाएंगे। हम विगत वर्षों में 60 लाख लोगों तक गए हैं जनवरी-फरवरी 2021 में 5 लाख से अधिक स्थानों पर 11 करोड लोगों से संपर्क किया है यह राम जन्मभूमि का कार्य नहीं है लेकिन विश्व हिंदू परिषद के साथ लोगों को जोड़ने का कार्य है हमें उम्मीद है कि हम एक करोड़ लोगों तक पहुंच पाएंगे।
Published on:
06 Nov 2022 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
