
अयोध्या में राम विवाह महोत्सव के साथ लीलाओं का दौर शुरू
अयोध्या : राम विवाह महोत्सव पर अयोध्या के सैकड़ों मंदिरों में आयोजनों का दौर शुरू हो गया है। इस आयोजन को लेकर अयोध्या मंदिरों को रंग बिरंगे लाइटों व फूल मालाओं से सजाया गया है। तो वहीं इस आयोजन में शामिल होने के लिए दूर दराज से श्रद्धालु व पर्यटक अयोध्या पहुंच चुके हैं।
राम मंदिर के पक्ष में उच्च न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में राम विवाह महोत्सव का आयोजन बेहद खास स्वरूप दिया गया है। अयोध्या के जानकी महल, राम हर्षण कुंज, विभूति भवन, रंग महल, दशरथ महल बड़ा स्थान, राम वल्लभा कुंज, रसमोद कुंज सहित दर्जनों मंदिरों में राम विवाह महोत्सव को लेकर रामकथा व रामलीला मंचन के साथ धार्मिक आयोजन शुरू हो चुका है। वहीं जानकी महल में राम विवाह महोत्सव पर रामलीला के फुलवारी लीला का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित राम भक्तों ने भगवान श्री राम व माता जानकी पर नाचते गाते हुए पुष्प बरसा कर अभिवादन किया।
राम विवाह महोत्सव में शामिल होने अयोध्या पहुंचें विशाल मनहोत्रा ने बताया कि भगवान श्री राम के बारात में शामिल होने के लिए पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचें है। लेकिन इस वर्ष राम मंदिर के पक्ष में फैसला आया है जिसको लेकर अयोध्या में बहुत ही उत्साह महसूस हो राह है। वहीं बताया कि हमारा परिवार पिछले कई वर्षों से राम विवाह में शामिल होते रहे है। लेकिन इस वर्ष यह उत्साह और बढ़ गए है। और हम लोग चाहते हैं कि जल्द राम मंदिर बने जिससे अगली बार राम बारात राम जन्मभूमि से निकली जाए।
Published on:
29 Nov 2019 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
