1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे भगवान श्री राम, राज्यपाल मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने किया अगुवानी

अयोध्या के राम कथा पार्क पहुंचा भगवान का पुष्पक विमान भरत मिलाप के बाद अब राजतिलक की तैयारी

less than 1 minute read
Google source verification
पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे भगवान श्री राम, राज्यपाल मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने किया अगुवानी

पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे भगवान श्री राम, राज्यपाल मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने किया अगुवानी

अयोध्या : मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान इस वर्ष वनवासी स्वरूप भगवान श्री राम माता सीता व लक्ष्मण पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से सरयू नदी के तट पर पहुंचते ही पूरी अयोध्या में जय श्री राम किनारों से गूंजने लगी इस दौरान भगवान के अगुवानी के लिए उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन व् मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया

प्रभु के स्वागत में दिखाई दी त्रेतायुग की झलक

दीपावली पर्व पर ऐसी मान्यता हैं कि भगवान श्री राम 14 वर्ष वनवास के दौरान लंका पर विजय प्राप्त कर माता सीता व भाई लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे थे। और भगवान को अयोध्या वापसी आने की ख़ुशी में अयोध्या के लोगो ने पुरे नगर को दीपो से सजा दिया था और बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ भगवान वनवासी श्री राम व् माता सीता कि अगुवानी किया था. जिसके बाद भरत मिलाप के साथ भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया गया. तब से अयोध्या में दीपावली का पर्व मनाया जाता हैं.दीपावली अयोध्या का मुख्य पर्व हैं।

प्रभु राम के आगमन पर स्वागत करने पहुंचे योगी सरकार

2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनते ही अयोध्या इस पर्व को और बेहद रूप में मनाने को लेकर पूर्व वर्ष से ही दीपोत्सव का आयोजन शुरू किया गया। और आज भी यह उत्सव बेहद भव्यता के साथ मनाया जा रहा है पुष्पक विमान से भगवान श्री राम माता सीता और लक्ष्मण के साथ सरयु तट पर पहुंचे जहां पर उनका स्वागत किया गया इसके बाद अब वहां से निकलकर की राम कथा पार्क पहुंच रहे हैं जहां उनका राज्याभिषेक किया जाएगा।