
अयोध्या में राम मंदिर के पहले स्थापित भगवान विष्णु के 24 अवतार का दुर्लभ मंदिर
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भगवान विष्णु के 11 अवतार के रूप में भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है जिसे देखने के लिए देश-विदेश से लाखों भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं तो वहीं रामलला के दर्शन करने वाले भक्तों को पहले भगवान विष्णु के अलग अलग अवतार का दर्शन प्राप्त होते हैं। कहा जाता है कि यह देश का पहला अद्भुद मंदिर जहां भगवान विष्णु के एक साथ 24 अवतार के दर्शन होते हैं।
अयोध्या में प्राचीन कोप भवन मंदिर है स्थापित
भगवान राम भगवान विष्णु के अवतार के रूप में माने जाते हैं अयोध्या भगवान राम की जन्म स्थली है जहां पर भगवान राम के विभिन्न रूपों के दर्शन होते हैं लेकिन अयोध्या में राम जन्म स्थान के निकट एक ऐसा अद्भुत मंदिर स्थापित है जहां भगवान विष्णु के 24 अवतार के दर्शन प्राप्त होते हैं ऐसी मान्यता है। कि यह वही कूप भवन है जहां पर माता कैकई ने भगवान राम के लिए 14 वर्ष के वनवास राजा दशरथ से वरदान के रूप में मांगा था। लेकिन इस भवन में एक और मान्यता है कि जब भगवान राम अयोध्या के राजपाठ छोड़कर अपने हरिधाम के लिए वापस जा रहे थे। तो जाने से पहले अपने माताओं को इसी कोप भवन में विष्णु अवतार के रूप में दर्शन दिया था।
भगवान विष्णु के स्थापित है दुर्लभ मूर्तियां
अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने वाले भक्तों को भगवान विष्णु के 24 अवतार का भी दर्शन कर सकते हैं दरअसल यह भवन राम जन्मभूमि के दर्शन मार्ग पर परिसर में प्रवेश के पहले स्थापित है। वैसे इस भवन को अधिग्रहित परिसर से सटे होने से सुरक्षा के कारण धार्मिक आयोजन नहीं किए जा रहे हैं। लेकिन भगवान के 24 अवतार के दर्शन भक्तों को मिल सकता है। मंदिर के महंत बलदेव दास ने कहा कि कोप भवन में भगवान विष्णु के 24 अवतार का दर्शन होता है भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर जिस जिस रूप में अवतार लिया है उसका दुर्लभ दर्शन यहां पर होता है भगवान कृष्ण है भगवान राम है ऐसे तमाम अवतार जो भगवान विष्णु के हुए थे वह सब यहां पर है
Updated on:
23 Nov 2022 11:27 am
Published on:
23 Nov 2022 11:26 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
