
Louis Braille blind student
अयोध्या. धार्मिक नगरी अयोध्या में एक ऐसा विद्यालय जहाँ पर दर्जनों नेत्रहीन बच्चों को ज्ञान देने का कार्य किया जाता है, यह अपने में सराहनीय कदम है कि नेत्रहीन बच्चों को पूर्ण शिक्षा का ज्ञान दिया जा सके। राम नगरी अयोध्या स्थित श्री राम अवध अंध ज्ञान विद्यालय है, जहाँ पर कई बच्चों को सिर्फ उनके हाथों की सहायता से BRAIL लिपि के द्वारा पढ़ाया जाता है। अभी तक इस विद्यालय में 19 छात्र है। इन सभी छात्रों को शिक्षा देने का बीड़ा इस विद्यालय ने उठाया है।
नेत्रहीन बच्चों के लिए उम्मीद की किरण
नेत्रहीन छात्रों को BRAIL लिपिके द्वारा पढ़ाया जाता है, इस लिपि में नेत्रहीन बच्चे अपने हाथों की मदद से अक्षरों का ज्ञान करते है। किताबों पर यह अक्षर छोटे छोटे छेदों के माध्यम से पढ़ते है। यह BRL लिपि की खोज फ़्रांस के रहने वाले लुई ब्रेल नमक व्यक्ति ने की थी। तबसे इस लिपि के माध्यम से नेत्रहीन बच्चो की पढाई होती है। 4 जनवरी 1809 में इस लिपि की खोज करने वाले लुई ब्रेल का जन्म हुआ था। जिसको लेकर आज अयोध्या के इस विद्यालय में BRAIL लिपि के स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। इस स्थापना दिवस पर इस विद्यालय में रह रहे बच्चों को कम्बल दिया गया। इस मौके पर मुख्या अतिथि के रूप में पहुंचे अयोध्या विधायक वेद गुप्ता ने बताया कि धर्म नगरी अयोध्या में यह चल रहे विद्यालय को और अधिक विकसित रूप दिया जायेगा। यह विद्यालय उन बच्चों को सहारा देने का कार्य कर रहा है, जो समाज से काफी उपेक्षित होते है, और यह बच्चे भी समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करंगे। हम इन बच्चों के व्यवस्था के लिए तथा उनके इस ज्ञान को और बढ़ने के लिए प्रदेश सरकार से मदद मांगेंगे ताकि ऐसे बच्चों का भविष्य और उज्जवल हो सके। इस कार्यक्रम में आये अयोध्या के नव निर्वाचित मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने पढ़ रहे बच्चों की सुविधा के और संसाधन उपलब्ध करने को कहते हुये विद्यालय ने बच्चों के रहने के लिए एक नए कमरे के निर्माण कराने की बात रखी। फैजाबाद के जिला अधिकारी अनिल कुमार ने उपस्थित बच्चों को कम्बल दिया तथा विद्यालय के विकास के लिए तथा और नयी किताबों के लिए जल्द उचित प्रबन्ध करने को लेकर विद्यालय प्रबंधन को सहनभूति दिया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के लिए और जो भी कार्य संभव होगा वह किया जायेगा मानव जीवन में परोकर से बढ़ कर कोई चीज नहीं होती है। इस कार्यक्रम के दौरान मौके पर जन विकलांग अधिकारी राज बहादुर सिंह , अभिषेक मिश्र , शंकर दास , महंत मनमोहन दास , अवधेश दास , आदित्य पाण्डेय , अवधेश दिवेदी भी मौजूद रहें।
Published on:
04 Jan 2018 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
