
महंत राजू दास ने सलमान खुर्शीद का सर कलम करने वाले को 21 करोड़ देने का ऐलान
कांग्रेसी नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर है इस यात्रा को लेकर जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं वहीं विपक्ष यात्रा और यात्रा में शामिल लोगों पर कई सवाल खड़ा कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने एक ऐसा बयान दिया है। जिसको लेकर अयोध्या के साधु संतों ने नाराजगी है। सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से और कांग्रेस की तुलना भारत से की है। जिसको लेकर नाराज हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने सलमान खुर्शीद सर कलम करने वाले को 21 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।
राम के नाम पर मजाक नहीं होगा बर्दाश्त
महंत राजू दास ने कहा कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान से हम लोगों को कष्ट है। क्योंकि राहुल गांधी का तुलना भगवान राम से करना अच्छी बात नहीं है। वह कांग्रेस के भक्त हैं अच्छी बात है कांग्रेश की पूजा करे। वह भी कह सकते हैं कि राहुल गांधी साक्षात अल्लाह है। वह मोहम्मद साहब का रूप है। लेकिन सनातन धर्म, संस्कृति का मजाक बनाना मजाक उड़ाना यह दुखद है। और अपने नौजवान साथियों से अपील करते हैं ऐसे लोगों का सर तन से जुदा होना चाहिए।
सलमान खुर्शीद पर 21 करोड़ का इनाम
वही ऐलान करते हुए कहा कि जो भी सलमान खुर्शीद का सर तन से जुदा करे और संतो के द्वारा 21 करोड़ ले जाए। राजू दास ने कहा कि ऐसी मानसिकता जो राम को काल्पनिक, रामसतु को काल्पनिक कहता था। जो सनातन धर्म को आईएसआई और तालिबान से जोड़ देता था। भगवान राम को टेंट में रखने वाला यह कह रहा है। कि राहुल गांधी भगवान राम है और कांग्रेस भारत है यह अच्छी बात नहीं है इसका पुरजोर विरोध करते हैं।
Published on:
31 Dec 2022 11:26 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
