
चन्द्रभान पासवान
Milkipur 2025 Election: मिल्कीपुर में उपचुनाव की घोषणा होने के बाद उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ था। पुरे प्रदेश की नजर मिल्कीपुर पर तिकी हुई थी। बीजेपी के लिए इस सीट को जितना बहुत अहम है। बीजेपी सभी कैलकुलेशन के बाद अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।
अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने चंद्रभान पासवान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। चंद्रभान पासवान का मुकाबला समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद से होगा।
मिल्कीपुर विधानसभा सीट से भाजपा टिकट की दौड़ में पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, उप परिवहन आयुक्त सुरेन्द्र रावत समेत कुल पांच नाम चर्चा में थे। हालांकि, जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए चंद्रभान पासवान को पार्टी ने प्रत्याशी के रूप में चुना। मिल्कीपुर में नामांकन की अंतिम तिथि 17 जनवरी निर्धारित की गई है।
सपा मिल्कीपुर से फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजित प्रसाद के नाम की घोषणा कर चुकी है। मिल्कीपुर विधानसभा सीट एक सुरक्षित सीट है। सुरक्षित सीट होने की वजह से यहां पिछड़ी जातियां निर्णायक भूमिका निभाएंगी। अवधेश प्रसाद सिंह खुद बेटे अजित प्रसाद की जीत के लिए रणनीति बना रहे हैं।
संबंधित विषय:
Updated on:
14 Jan 2025 03:30 pm
Published on:
14 Jan 2025 03:30 pm
