
Milkipur By Election 2025: मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। संघ अब परदे के पीछे रहकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में जुट गया है, जिसके लिए उसने 300 स्वयंसेवकों की टीम मिल्कीपुर में भेजी है। ये स्वयंसेवक मतदाताओं के बीच जाकर चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं।
संघ के प्रांत प्रचारक, कौशल किशोर ने शुक्रवार को एक बैठक की, जिसमें मिल्कीपुर के मतदाताओं की स्थिति को समझने के लिए कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई। छोटी-छोटी बैठकों का सिलसिला जारी है, और संघ के स्वयंसेवक चाय-पान की दुकानों पर हो रही चर्चाओं पर भी नजर रख रहे हैं। उनका उद्देश्य यह पता करना है कि भाजपा के पक्ष में कौन माहौल बना रहा है और कहां माहौल को खराब किया जा रहा है, ताकि बाद में डैमेज कंट्रोल किया जा सके।
इसके साथ ही, संघ के कार्यकर्ता भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं, ताकि मतदाताओं को यह समझाया जा सके कि भाजपा सरकार ने निचले पायदान तक के लोगों के लिए विकास कार्य किए हैं। भाजपा की जीत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल रखा है, और चुनाव घोषणा से पहले उनके तीन दौरे हो चुके हैं। इसके अलावा, भाजपा के आधा दर्जन मंत्रियों ने भी मिल्कीपुर में कैंप किया हुआ है। अब संघ ने भी चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक दी है, और उसकी जिम्मेदारी नकारात्मक माहौल को सकारात्मक दिशा में मोड़ने की है।
Published on:
20 Jan 2025 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
