16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी के मंत्री का बड़ा बयान, जैसे जम्मू कश्मीर से 370 हटा, वैसे अयोध्या में राम मंदिर भी बनेगा

- योगी आदित्यनाथ सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुनील भराला अयोध्या में रामलला के किये दर्शन- कहा, सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में ही अयोध्या में होगा भव्य राम मंदिर का निर्माण- कहा- उत्तर प्रदेश के 18 जिला मुख्यालयों पर श्रम स्कूल खोले जाएंगे।

2 min read
Google source verification
Ayodhya Ram Mandir

योगी के मंत्री का बड़ा बयान, जैसे जम्मू कश्मीर से 370 हटा, वैसे अयोध्या में राम मंदिर भी बनेगा

लखनऊ. अयोध्या विवाद (Ayodhya case) की सुनवाई भले ही सुप्रीम कोर्ट में चल रही है, लेकिन 'माननीय' बयानबाजी में पीछे नहीं हैं। ऐसा ही एक बयान दिया है उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुनील भराला (Sunil Bharala) ने। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने जिस तरह से कश्मीर में अनुच्छेद 370 (Article 370) खत्म कर दिया, उसी तरह से अयोध्या में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) भी बनेगा। बुधवार को भराला रामनगरी पहुंचे और विवादित स्थल पर विराजमान रामलला के दर्शन किये। कहा कि रामलला के दर्शन के बाद मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुनील भराला (Minister Sunil Bharala) ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के पास अपार शक्ति है। इसी कारण उत्तर प्रदेश में उनके कार्यकाल में ही अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भगवान राम का मंदिर निश्चित रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल (Yogi Sarkar) में बनाया जाएगा। वह एक निर्णायक व्यक्ति हैं। वह अपने हाथों से मंदिर का निर्माण करेंगे। उनके पास तो 'अपार शक्ति' है।

सत्ता का माहौल बदला
राज्य मंत्री सुनील भराला ने बीजेपी सरकार की शान में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि इन दिनों सत्ता का माहौल बदला है। अब कांवड़ यात्रा (Kawar Yatra) में डीजे पर प्रतिबंध नहीं है। जो अधिकारी कांवड़ यात्रा का विरोध करते थे, अब वही यात्रा पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट (SC) का प्रतिबंध शादी ब्याह बारात में व रात में होने वाले कार्यों पर है। धार्मिक यात्रा पर डीजे पर प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि रामनवमी (Ram Navmi) पर भी पुष्प वर्षा करवाई जाएगी। श्रम कल्याण परिषद (Labor Welfare Council) श्रमिकों को धार्मिक व पर्यटन यात्रा भी करवाएगा।

18 जिला मुख्यालयों खुलेंगे श्रम स्कूल
पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) व सीएम योगी की तारीफ करते हुए भराला (Minister Sunil Bharala) ने कहा कि श्रम विभाग ने अब प्रचार प्रसार की भी नीति बनाई है। अब इसके लिए बाकायदा बजट भी रखा गया है। प्रदेश के सभी जिलों में श्रम विभाग (Labour Department) के कार्यक्रमों व योजनाओं का प्रचार प्रसार होगा। श्रम विभाग की योजनाओं की चर्चा करते हुए सुनील भराला ने कहा कि करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से जल्द ही सूबे के 18 जिला मुख्यालयों पर श्रम स्कूल खोले जाएंगे।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग