नगर में कई स्थानों पर यह कैम्प का आयोजन झुनकी घाट, टेड़ी बाजार, रायगंज, राम घाट पर हुआ। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को इस योजना की पूरी जानकारी दी गई। जिसमें 2011 की जनगणना के मुताबिक पात्र हुए हैं। सभी नागरिकों के इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना में नागरिकों के परिवार का 5 लाख का बीमा किया जाएगा जिससे उसके परिवार किसी भी व्यक्ति के इलाज के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख तक के लिए किसी भी हॉस्पिटल में मुफ्त चिकित्सा कराया जाएगा। इस योजना में जो भी लाभार्थियों की गणना नहीं हुई है, उन सभी नागरिकों को भी जल्द ही रजिस्ट्रेशन कराकर लाभान्वित किया जाएगा। इस कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर पहुंचकर सर्वे भी करेगी। इस योजना में पूरे जिले में 1 लाख 70 हजार नागरिकों के परिवार को लाभान्वित कराया जाएगा।