24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में बंदर ने उतारा सपा का झंडा वीडियो वायरल : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा यूपी को नहीं चाहिए दंगेश

अयोध्या के इस बार इस वीडियो को लेकर उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि अयोध्या में जो राम का मंदिर नहीं चाहता उसे जबाब देंगे बजरंगबली, यह सिर्फ उदाहरण

2 min read
Google source verification
अयोध्या में बंदर ने उतारा सपा का झंडा वीडियो वायरल : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा यूपी को नहीं चाहिए दंगेश

अयोध्या में बंदर ने उतारा सपा का झंडा वीडियो वायरल : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा यूपी को नहीं चाहिए दंगेश

अयोध्या. उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बीच अयोध्याा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऊंची इमारत पर लगे समाजवादी पार्टी के झंडे को बंदर के द्वारा उतारते हुए दिखाई दे रहा है। जिसको लेकर भाजपा के नेता अखिलेश यादव की चुटकी ले रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि बजरंगबली का यही संदेश यूपी को नहीं चाहिए दंगेश। तो वहीं अब प्रदेश के जनशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने भी इस वीडियो को लेकर समाजवादी पार्टी निशाना साधा है।

अयोध्या के वायरल वीडियो मंत्री महेंद्र सिंह का जबाब

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने इस बार इस वीडियो को लेकर बताया कि अयोध्या में हर किसी के मन में है कि जो भगवान का मंदिर बना व भगवान का घर बना रहा हो। और उस घर के विरोध में जो लोग आ रहे हैं। उनको बजरंग बली की गदा ऐसी पड़ेगी की उनका कमर टूट जाएगा। और हनुमान जी के स्वरूप में बंदर आ ही गए हैं। लेकिन आगे भविष्य के लिए भी लोगो से कहना चाहता हूं। इतने वर्षों के बाद प्रतीक्षा कर भगवान का भव्य मंदिर बन रहा है और जो भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बना रहा है उसको एक भी वोट नहीं देते हैं तो यह पता चलता है कि आप भगवान का मंदिर नहीं चाहते हैं और जो लोग भगवान का मंदिर नहीं चाहते हैं उनके लिए हनुमान जी यहां गदा लेकर घूम रहे हैं। और उसका जवाब उनको मिलेगा।

भारत मे नंबर वन बनेगा यूपी : महेंद्र सिंह

वहीं कहा कि इसी तरीके से काशी विश्वनाथ में भी भव्य कॉरिडोर बन रहा है। जहां भोलेनाथ के मंदिर से आप गंगा जी का दर्शन कर सकते हैं और गंगा जी से भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर सकते हैं इसलिए दम डम डम डम डम डमरु बज रहा है। वही कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर कौन चाहता है और कौन नहीं चाहता कि आज स्पष्ट हो जाएगा। इसीलिए आज यह स्वरूप दिखाई दे रहा है। तो इसलिए भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बने भगवान भोलेनाथ का सुंदर कॉरिडोर तैयार हो रहा है और जिस तरीके से राम सर्किट, बौद्ध सर्किट, जैन सर्किट, कृष्ण सर्किट का काम चल रहा है वह भी भव्यतम स्वरूप प्राप्त करें और हमारा उत्तर प्रदेश भारत के अंदर नंबर 1 का राज्य बने।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग