अयोध्या. राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। अपने समय सीमा में भगवान श्री रामलला नए घर मे विराजमान होंगे। वहीँ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा चलाए गए निधि समर्पण अभियान में मिली राशि में लगभग 22 करोड़ से अधिक के धनराशि का 15000 चेक बाउंस होने के मामले में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने भावनात्मक बताया है उन्होंने कहा है कि यह किसी साजिश के तहत नहीं बल्कि कुछ लापरवाही के कारण ही यह चेक बाउंस हुआ है। जिसकी जानकारी चेक देने वालों को दे दी गई है। दरसल मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी अयोध्या पहुंचे थे।