19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शतरंज के खिलाड़ियों को जागरूक करने ओलंपियाड टॉर्च रैली अयोध्या से गोरखपुर हुई रवाना

अयोध्या में आयोजित ओलंपिक टॉर्च रिले का प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने किया उद्घाटन कहा देश के 75 जिले में अयोध्या का भी नाम शामिल

2 min read
Google source verification
शतरंज के खिलाड़ियों को जागरूक करने ओलंपियाड टॉर्च रैली अयोध्या से गोरखपुर हुई रवाना

शतरंज के खिलाड़ियों को जागरूक करने ओलंपियाड टॉर्च रैली अयोध्या से गोरखपुर हुई रवाना

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या पहुंचे युवा कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित ओलंपियाड टॉर्च रैली का स्वागत करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने आज सुबह इस रैली को गोरखपुर के लिए रवाना किया। जिसके बाद अयोध्या में युवाओं में शतरंज खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित भारतीय शतरंज महासंघ प्रथम शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले समारोह का भी उद्घाटन किया।

अयोध्या से गोरखपुर के लिए रवाना हुआ टॉर्च रैली

28 जुलाई से 10 अगस्त तक चेन्नई में 44वे शतरंज ओलंपियाड का आयोजन होने जा रहा है लेकिन उससे पहले देश भर में इस खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़े इसके लिए युवा कल्याण मंत्रालय के द्वारा देशभर में ओलपियाड टार्च रैली निकाली गई है और आज इस रैली के माध्यम से डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विद्यालय के सभागार में आयोजित अखिल भारतीय शतरंज महासंघ प्रथम शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले समारोह का उद्घाटन किया गया। जिसमें शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने वाराणसी से चलकर देर शाम अयोध्या पहुंची टॉर्च रैली को गोरखपुर के लिए रवाना भी किया। इस दौरान अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह और महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी मौजूद रहे।

शतरंज का खेल भारत की पुरानी परंपरा : अरविंद शर्मा

अयोध्या कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान कहा कि 44वें चेश ओलंपिक का आयोजन भारत में होने जा रहा है और यह पूरा आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण हुआ है भारत में हमारी पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस खेल की शुरुआत भारत से हुई है और उसे स्थापित करना उसकी जड़े फिर से भारत में लाकर रोपित करना प्रधानमंत्री के द्वारा बहुत ही ऐतिहासिक कार्य हुआ है इसके लिए हम सब देशवासियों उनको बधाई देते हैं आज आपने देखा कि कुल 75 शहरों में ओलपियाड टॉर्च रैली जाने वाला है। जिसमें 9 शहर उत्तर प्रदेश के हैं अमृत महोत्सव के समय पर यह कार्य बहुत ही अच्छा कहा जाएगा जो हमारे युवा हैं उनको वैसे प्रेरणा मिलेगी उन्हें भी ज्ञान मास्टर बनने और खेलने की प्रेरणा मिलेगी इस दृष्टि से आज का यह आयोजन किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग